{"_id":"5f8f28e88ebc3e9c055bc9e1","slug":"police-got-the-clue-of-murder-accused-on-facebook","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हत्या और लूटकांड: फेसबुक से हुई बदमाश की पहचान, नाम-पता मिलने पर भी पुलिस नहीं पकड़ पाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या और लूटकांड: फेसबुक से हुई बदमाश की पहचान, नाम-पता मिलने पर भी पुलिस नहीं पकड़ पाई
Wed, 21 Oct 2020 12:14 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 21 Oct 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
इसी बदमाश पर है हत्या और लूट का आरोप
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र की नुनिहाई पुलिस चौकी के पास नवलगंज में शराब ठेकों के कैश कलेक्शन मैनेजर सोनू यादव की हत्या में शामिल बदमाश का नाम, पता और फोटो तक पुलिस को मिल जाने पर भी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई। सीता नगर निवासी बताए जा रहे हसन नाम के बदमाश के घर पुलिस ने दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। बदमाश की पहचान उसकी फेसबुक आईडी पर लगी प्रोफाइल फोटो से हुई है।
विज्ञापन
हाथरस जनपद के गुढ़ाइच निवासी सोनू की सोमवार को हत्या कर छह लाख रुपये लूटे गए थे। ठेके के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में बदमाश का चेहरा मिल गया था। फुटेज मिलने के बाद पुलिस ने बदमाश का फेसबुक प्रोफाइल देखा। वह जिस टी-शर्ट में लूट और हत्या करने आया था, उसी में उसका एक फोटो फेसबुक पर था। यह भी पता चल गया कि उसने प्रेम विवाह किया है।
विज्ञापन
युवक से लिफ्ट ली, ऑटो से गया
पुलिस को कई फुटेज मिले हैं। इनसे पता चला कि बदमाश नवलगंज में लूट और हत्या की घटना के बाद पैदल भागा। रास्ते में उसने दो युवकों से बात की। इसके बाद एक की बाइक पर लिफ्ट ली। जिसने उसे रामबाग चौराहे पर छोड़ दिया। रामबाग से ऑटो में बैठकर बिजलीघर चला गया। माना जा रहा है कि वह आगे ट्रेन में सवार होकर महाराष्ट्र की ओर निकल गया।
विज्ञापन
Trending Videos
महाराष्ट्र पहुंच गया शातिर
लूट और हत्या के बाद बदमाश आगरा की सीमा से निकल गया। न शहर की सीमा पर पकड़ा गया और न जनपद की। रात को उसकी लोकेशन महाराष्ट्र की आई। मंगलवार दोपहर को महाराष्ट्र की पुलिस वहां भेजी गई है।
पुलिस की नाकामियों की फेहरिस्त
- शाहगंज में जिन सूदखोरों से परेशान होकर पूरे परिवार ने आत्महत्या की कोशिश की, वे अब तक फरार हैं।
- एत्माद्दौला में नकली मोबिल ऑयल कारखाना चलाने वाले मास्टर माइंड एक महीने में भी हाथ नहीं आए हैं।
- ताजगंज में देह व्यापार करने वाले गिरोह के दो सदस्य दो महीने बाद भी हाथ नहीं आए।
- एसएसपी की फर्जी फेसबुक आईडी बनाने वाले शातिर का भी पुलिस पता नहीं कर पाई है।
गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाईं
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताा कि बदमाश की पहचान हो गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों को लगाया गया है।