फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police gone to SP leader's hotel to arrested to robbers Owner father-son assault in agra crime news

Agra Crime: सपा नेता के होटल में लुटेरों को पकड़ने गई थी पुलिस, मालिक पिता-पुत्र से हो गई हाथापाई

Fri, 16 Sep 2022 07:18 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 16 Sep 2022 07:18 PM IST
सार

पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल में लुटेरे ठहरे हुए हैं, जिसके बाद पुलिस वहां पहुंची थी। होटल में प्रवेश करने के दौरान सपा नेता पिता-पुत्र द्वारा विरोध करने पर पुलिस से हाथापाई हो गई। 

विज्ञापन
police gone to SP leader's hotel to arrested to robbers Owner father-son assault in agra crime news
up police demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा के थाना ताजगंज की बसई चौकी के पीछे स्थित होटल श्रीकुंज पैलेस में बृहस्पतिवार को लुटेरों को पकड़ने गई पुलिस से मालिक सपा नेता और उनके बेटे ने अभद्रता के बाद हाथपाई कर दी। भीड़ जुटने पर मारपीट तक की नौबत आ गई। आरोप है कि उनकी वजह से होटल में ठहरे दो लुटेरे भाग गए। पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। वहीं होटल के बाहर से एक लुटेरा पकड़ा गया। तीनों को जेल भेजा गया है।

विज्ञापन

ये है मामला

सैंया में कुर्रा-जाजऊ मोड़ पर 14 सितंबर को लूट की वारदात हुई थी। गांव नगला छारी, तेहरा निवासी सनी भाभी दयालवती को मायके लेकर जा रहा था। रास्ते में बदमाशों ने रोक लिया था। उनसे पांच हजार रुपये और गहने लूटकर ले गए थे। मामले में मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस टीम बदमाशों की तलाश में लगी थी।

विज्ञापन

मिली थी सूचना 

थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र कुमार बालियान ने बताया कि बृहस्पतिवार को बसई चौकी के पीछे स्थित होटल श्रीकुंज पैलेस में लुटेरों के रुकने की सूचना मिली। पुलिस टीम बिना वर्दी के होटल पर पहुंची। होटल के बाहर से एक आरोपी को पकड़ लिया। उसने अपना नाम राजेंद्र राठौर बताया। उसके पास से तमंचा, पायल, पांच हजार रुपये और मोबाइल बरामद किए। उसने बताया कि दो साथी सचिन और देव होटल के कमरा नंबर 202 में मौजूद हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस से की हाथापाई 

पुलिसकर्मी  होटल में जाने लगे। तभी होटल मालिक पप्पू यादव उर्फ उदय का बेटा धनंजय आ गया। वह अंदर जाने से रोकने लगा। पुलिस बताने पर भी उलझ गया। शोर मचाकर भीड़ इकट्ठा कर ली। हाथापाई कर दी। इससे लोग जुट गए। हंगामे के बीच होटल से निकलकर दो लुटेरे भाग गए। बाद में पुलिस ने पप्पू और धनंजय को पकड़ लिया। दोनों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, आरोपियों की मदद करने की धारा में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया। दोनों आरोपी ताजनगरी फेज एक के रहने वाले हैं। वहीं आरोपी राजेंद्र को लूट में जेल भेजा। वह शमसाबाद के बांस महुआ का रहने वाला है। उसके साथियों की पुलिस तलाश में लगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed