{"_id":"5cc55bc5bdec22073964dbb0","slug":"police-force-deployed-in-aliganj-etah-for-fourth-phase-voting-of-lok-sabha-elections-2019","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव: अलीगंज क्षेत्र में सुरक्षा बल के 700 जवान तैनात, कड़ी निगरानी में होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव: अलीगंज क्षेत्र में सुरक्षा बल के 700 जवान तैनात, कड़ी निगरानी में होगा मतदान
Sun, 28 Apr 2019 01:56 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 28 Apr 2019 01:56 PM IST
विज्ञापन
जैथरा में किया फ्लैग मार्च
- फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद लोकसभा क्षेत्र में आने वाले एटा के अलीगंज विधानसभा क्षेत्र में चौथे चरण के अंतर्गत सोमवार को मतदान है। इसके लिए एटा पुलिस ने तैयारियां कर ली हैं। अलीगंज क्षेत्र में अर्द्धसैनिक बलों के 700 जवानों को शांतिपूर्वक मतदान कराने के लिए तैनात किया गया है। मोबाइल पुलिस बल भी तैनात रहेगा।
अलीगंज विधानसभा क्षेत्र लंबे समय से संवेदनशील रहा है और यहां चुनाव के दौरान हिंसा की घटनाएं हो चुकी हैं। इसके मद्देनजर शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए जिम्मेदारों से कमर कस ली है। क्षेत्र में अर्द्धसैनिक बल के 700 जवानों के साथ 300 से अधिक पुलिस जवान और 50 दरोगाओं को लगाया गया है।
मोबाइल पुलिस बल भी तैनात रहेगा, जो घटना एवं दुर्घटना होने पर पांच मिनट में मौके पर पहुंचेगा। एएसपी संजय कुमार ने कहा कि अलीगंज विधानसभा क्षेत्र में 413 बूथ हैं। 104 बूथ अतिसंवेदनशील की श्रेणी में आते हैं। इन पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान कराना प्राथमिकता है।

Trending Videos
गड़बड़ी करने वाले पर होगी कड़ी कार्रवाई
उन्होंने बताया कि शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए पर्याप्त फोर्स मौजूद है। मतदान के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी। यदि किसी ने गड़बड़ी करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अलीगंज विधानसभा क्षेत्र में 3 लाख 31 हजार 484 मतदाता हैं, जो फर्रुखाबाद संसदीय क्षेत्र से सांसद चुनेंगे। बता दें कि एटा जिले में इससे पहले दूसरे चरण में आगरा संसदीय क्षेत्र के जलेसर क्षेत्र में और तीसरे चरण में एटा लोकसभा क्षेत्र के लिए मतदान हो चुका है।