{"_id":"65bd168b1e6a699c440390e6","slug":"police-filed-charge-sheet-against-accused-in-suicide-case-of-sisters-in-brahma-kumari-ashram-in-agra-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: ब्रह्माकुमारी आश्रम में सगी बहनों की आत्महत्या का मामला, पुलिस ने आरोपियों को माना दोषी; चार्जशीट दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: ब्रह्माकुमारी आश्रम में सगी बहनों की आत्महत्या का मामला, पुलिस ने आरोपियों को माना दोषी; चार्जशीट दाखिल
Fri, 02 Feb 2024 10:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Fri, 02 Feb 2024 10:02 PM IST
सार
आगरा में ब्रह्माकुमारी आश्रम में सगी बहनों की आत्महत्या मामले में पुलिस ने आरोपियों को दोषी माना है। सभी के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की।
विज्ञापन
Agra: ब्रह्माकुमारी आश्रम में सगी बहनों के सुसाइड किया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में ब्रह्माकुमारी आश्रम में साध्वी दो सगी बहनों ने आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में जगनेर पुलिस ने चारों आरोपियों को दोषी माना है। उनके खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है।
विज्ञापन
थाना जगनेर क्षेत्र में 10 नवंबर 2023 को ब्रह्माकुमारी आश्रम की दो साध्वी बहन एकता और शिखा ने आश्रम में आत्महत्या कर ली थी। दोनों बहनों ने अलग-अलग सुसाइड नोट छोड़े थे। जिसके आधार पर पुलिस ने चार आरोपियों को जेल भेजा था।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक आरोपी गुड्डन दास अग्रवाल, पूनम, ताराचंद्र अग्रवाल और नीरज के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की गई है। वहीं आरोपियों ने जिला कोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद हाईकोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है।
विज्ञापन
पुलिस ने तीन माह में ही आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र कोर्ट में दाखिल किया है। घटना के बाद से आश्रम पर पुलिस ने ताला लगा दिया था। जबकि मृत बहनों ने आश्रम को समाज की संपत्ति बताते हुए स्कूल खोलने की मांग अपने सुसाइड नोट में की थी। घटना के बाद से ही आश्रम में ताला लगा है। वहीं मुकदमा दर्ज कराने वाले सोनू सिंघल ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर आश्रम में सरकारी स्कूल या सामाजिक कार्य के लिए उपयोग में लेने की मांग की है।