फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police expose the robbery case in agra

मुर्गे के पंखों ने करा दिया लूट का खुलासा, रिटायर्ड आयुक्त के भी खुले कई राज

Thu, 04 Oct 2018 09:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Thu, 04 Oct 2018 09:35 AM IST
विज्ञापन
Police expose the robbery case in agra
वारदात के दौरान बदमाशों ने खाया मुर्गा। - फोटो : अमर उजाला

आगरा में रिटायर्ड आयकर आयुक्त एससी जैन के यहां लूट की गुत्थी पुलिस ने सुलझा दी है। इसे खोलने में मुर्गे के पंखों ने रास्ता दिया। इंस्पेक्टर की सूझबूझ ने घटना से पर्दा उठा दिया। पुलिस ने नौकरानी और ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

विज्ञापन


आगरा में रिटायर्ड आयकर आयुक्त एससी जैन के यहां लूट की गुत्थी पुलिस ने सुलझा दी है। इसे खोलने में मुर्गे के पंखों ने रास्ता दिया तो इंस्पेक्टर की सूझबूझ ने घटना से पर्दा उठा दिया। पुलिस ने इस मामले में नौकरानी और ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
विज्ञापन


सिकंदरा के मंगलम विहार में शनिवार रात बदमाशों ने रिटायर्ड आयकर आयुक्त एससी जैन यहां लूट की थी। इस घटना में मौके पर दो बड़े सुराग मिले। एक तो ड्राइवर रिंकू भाग गया था। उस पर इसी से शक हो गया। दूसरा रेविका ने बताया कि बदमाशों ने रसोई घर में मुर्गा बनाकर खाया। यह देसी मुर्गा था। इसे रेविका ने ही 500 रुपये मनीष को देकर मंगवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर अजय कौशल ने रसोई घर में मुर्गे के पंख देखे तो उनका माथा ठनक गया। उनका शक रेविका पर गया, उन्हें लगा कि मुर्गे को छीलकर ड्राइवर नहीं बना सकते। रेविका बंगाल की है, चिकन बनाने और खाने की शौकीन है, यह बना सकती है। उससे जब सख्ती से पूछताछ हुई तो पूरा खुलासा हो गया।

वारदात पड़ोस के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। इससे भी पुलिस को खुलासे में मदद मिली। लूट में नौकरानी और ड्राइवर संलिप्त पाए गए हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों ने तीन युवकों से यह लूट करवाई थी। इनका इरादा मोटी रकम लूटने का था। रकम न मिलने पर एससी जैन का अपहरण कर एक करोड़ फिरौती वसूलने की तैयार की गई थी।

रिटायर्ड आयकर आयुक्त का झूठ भी सामने आया

Police expose the robbery case in agra
रिटायर्ड अफसर एससी जैन और नौकरानी रेविका। - फोटो : अमर उजाला

रिटायर्ड आयकर आयुक्त एससी जैन ने पुलिस को बताया था कि उन्हें दो बदमाशों ने लूटा जबकि बदमाश तीन थे। जैन ने केस अज्ञात में दर्ज कराया, जबकि वह लुटेरों में शामिल पूर्व ड्राइवर मनीष को अच्छी तरह से जानते थे। उन्होंने ही मनीष को रखा था और फिर उसे निकाला था। इसके बावजूद उसका नाम नहीं लिया। रिंकू का कहना है कि मनीष एससी जैन के कई ऐसे राज जानता है, जिनका खुलासा हो गया तो हंगामा खड़ा हो जाएगा। 

दो साल पहले रेविका ने किया था थाने पर हंगामा

रेविका ने दो साल पहले सिकंदरा थाना पर हंगामा किया था। उसका कहना था कि एससी जैन उसका ठीक से ख्याल नहीं रख रहे हैं। उसने उनके लिए अपने परिवार को छोड़ दिया, पति और बच्चों को छोड़कर यहां उनके साथ रह रही है। इसके बावजूद उसे धोखा मिल रहा है। 

रेविका ने बताया कि उसने बीमार होने पर लंबा उपचार कराने के बजाय ऑपरेशन कराकर गर्भाशय निकलवा दिया, लेकिन एससी जैन की सेवा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इसके बावजूद उसे वह मान सम्मान नहीं मिला, जिसकी वह हकदार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed