{"_id":"683681e0ef4d373ccf0d7436","slug":"police-encounter-with-notorious-thief-in-dauki-got-shot-in-the-leg-2025-05-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: पुलिस से चालाकी दिखा रहा था कुख्यात चोर, तभी हो गई मुठभेड़...पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: पुलिस से चालाकी दिखा रहा था कुख्यात चोर, तभी हो गई मुठभेड़...पैर में लगी गोली
Wed, 28 May 2025 08:54 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 28 May 2025 08:54 AM IST
सार
पुलिस की कुख्यात चोर से उस समय मुठभेड़ हुई, जब पुलिस माल बरामदगी कर रही थी। चोर ने सामान में छुपे तमंचे से फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से कुख्यात घायल हो गया।
विज्ञापन
आगरा पुलिस से मुठभेड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के डौकी थाने की पुलिस मंगलवार रात कुख्यात चोर सूरज को माल बरामदगी के लिए ले जा रही थी। नदौता बाईपास पर माल बरामदगी के दौरान सूरज ने तमंचे से पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों चोरी के 16 केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
एसीपी फतेहाबाद अमरदीप लाल ने बताया कि थाना डौकी पुलिस ने दुकानों में हुई चोरी के मामले में वांछित आरोपी नूरपुर के सूरज सिंह को कुंडौल से पकड़ा था। पूछताछ में सूरज ने पिछले माह दुकानों में हुई चोरी की घटना को स्वीकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार रात करीब 9 बजे पुलिस आरोपी को माल बरामदगी के लिए नदौता बाईपास लेकर पहुंची। यहां चोरी के इनवर्टर, किराने का सामान आदि छुपाया था। मौका पाकर सूरज ने सामान में छुपा तमंचा निकालकर पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में उसके दाहिने पैर में गोली लगी।