{"_id":"637ef50e5c68f21e4a36110c","slug":"police-encounter-with-lifafa-gang-who-looted-by-giving-lift-in-etah","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah: लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाले लिफाफा गैंग से पुलिस की मुठभेड़, दो लुटेरे गोली लगने से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah: लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाले लिफाफा गैंग से पुलिस की मुठभेड़, दो लुटेरे गोली लगने से घायल
Thu, 24 Nov 2022 10:07 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 24 Nov 2022 10:07 AM IST
सार
एटा में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाश लिफाफा गैंग के हैं। इनसे हथियार और कार बरामद हुई है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एटा के कोतवाली देहात क्षेत्र में पुलिस बुधवार की देर रात जावरा नहर पुल से एका की ओर जाने वाले मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। तभी होंडा सिटी कार में सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। मुठभेड़ में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से हथियार भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से साहुल और शिवकुमार उर्फ शंकर घायल हुए हैं। दोनों आरोपी दिल्ली के त्रिलोकपुरी के निवासी हैं। इनमें साहुल वर्तमान में वह अलीगढ़ के नगला कल्याण में रह रहा था। पुलिस ने घायल बदमाशों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। इनका एक साथी मौके से भाग गया। पुलिस उसकी तलाश में भी जुटी है।
विज्ञापन
एक सिपाही हुआ चोटिल
बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग से बचने के दौरान जमीन पर गिर जाने से सिपाही पुष्पेंद्र मामूली रूप से घायल हो गए हैं। बदमाशों से पूछताछ में सामने आया है कि कार सवार बदमाश लिफाफा गैंग के सदस्य थे, जो कि लोगों को अपनी कार में बिठाकर उनसे लूटपाट किया करते थे। ऐसी घटना आगरा रोड पर 20 दिन पूर्व एक शिक्षामित्र के साथ हुई थी।
विज्ञापन