{"_id":"6267724c08e3f91e3f0ee98e","slug":"police-encounter-one-criminal-injured-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: लेदर पार्क के समीप मुठभेड़ के दौरान बदमाश गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से हुआ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: लेदर पार्क के समीप मुठभेड़ के दौरान बदमाश गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से हुआ घायल
Tue, 26 Apr 2022 09:47 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 26 Apr 2022 09:47 AM IST
सार
आगरा के मलपुरा थाना इलाके में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की थी। मुठभेड़ में शातिर बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया है, जबकि उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र के मिढ़ाकुर लेदर पार्क के समीप सोमवार की रात 11:40बजे वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। बदमाशों के फायरिंग करने पर पुलिस ने भी गोलियां दागीं। इस दौरान पैर में गोली लगने से एक बदमाश गिर गया, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। जबकि एक बदमाश भाग निकला। घायल बदमाश महेंद्र लोधी को इलाज के लिए एसएन भेजा है।
एसपी ग्रामीण (पश्चिमी) सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि थाना मलपुरा पुलिस को सोमवार की रात सूचना मिली थी की कुछ बदमाश किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए क्षेत्र में आ रहे हैं। वे मिढ़ाकुर क्षेत्र में लेदर पार्क से होकर जाएंगे। इस पर पुलिस ने वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। तभी वहां से एक बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए।
विज्ञापन
पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाब में गोलियां चलाई। इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। जबकि दूसरा बदमाश भाग निकला। पुलिस को मौके से एक बाइक, तमंचा और दो कारतूस मिले।