{"_id":"64cc8beac37cc5dbf10a72e7","slug":"police-encounter-at-midnight50-thousand-reward-arrested-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra Encounter: आधीरात को पुलिस की मुठभेड़, 50 हजार का इनामी गिरफ्तार; बदमाश के पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Encounter: आधीरात को पुलिस की मुठभेड़, 50 हजार का इनामी गिरफ्तार; बदमाश के पैर में लगी गोली
Fri, 04 Aug 2023 10:56 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 04 Aug 2023 10:56 AM IST
सार
पालीवाल पार्क में थाना हरीपर्वत पुलिस और एसओजी ने घेराबंदी की तो बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने मोर्चा संभालते हुआ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगी।
विज्ञापन
Agra Encounter
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना कमला नगर से गैंगस्टर एक्ट में वांछित 50 हजार के इनामी आशु उर्फ आशीष को बृहस्पतिवार रात को पालीवाल पार्क में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। बदमाश ने बचने के लिए पुलिस पर गोली चलाई। पुलिस के जवाबी हमले में वो पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी पर 12 मुकदमे दर्ज हैं।
डीसीपी पूर्वी जोन सोमेंद्र मीणा ने बताया कि आशु उर्फ आशीष मैनपुरी के थाना कुरावली स्थित गिहार काॅलोनी का रहने वाला है। उसके बाइक से हरीपर्वत क्षेत्र में आने बारे में पुलिस को गोपनीय जानकारी मिली थी। इस पर थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार और एसओजी ने घेराबंदी की। पालीवाल पार्क में बदमाश को घेर लिया गया। उसने पुलिस को देखकर फायरिंग कर दी।
पुलिस ने जवाब में गोली चलाईं। इससे आशु के दाहिने पैर में गोली लग गई। वह घायल हो गया। इस पर उसे एसएन मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके पास से तमंचा बरामद किया गया। जिस बाइक पर वो सवार था, वह चोरी की है। आशु के खिलाफ आगरा के अलावा फर्रुखाबाद, फतेहगढ़, मैनपुरी, एटा में लूट, चोरी, डकैती और गैंगस्टर एक्ट के 12 मुकदमे दर्ज हैं।