फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police disclosed fake loot in 15 hours salesman Created fake story of robbery

Agra Crime: सेल्सकर्मी से ने रची लूट की फर्जी कहानी, रकम हड़प कर चुकाना चाहता था कर्ज

Wed, 07 Dec 2022 08:40 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 07 Dec 2022 08:40 PM IST
सार

सेल्सकर्मी ने बताया था कि वह बाजार से कलेक्शन करके लौट रहा था, तभी अपाचे बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर उसे रोक लिया और लूट की वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
Police disclosed fake loot in 15 hours salesman Created fake story of robbery
आगरा पुलिस की गाड़ी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना एत्मादपुर क्षेत्र के हाईवे स्थित गांव भागूपुर के फ्लाईओवर पर तमंचे के बल पर सेल्समैन से 1.39 लाख रुपये लूट का मामला निकला फर्जी। रिफाइंड कंपनी के सेल्समैन ने कर्जा होने के चलते फर्जी लूट की कहानी रची थी। पुलिस ने आरोपी से 64,500 रुपये व मोबाइल बरामद कर मालिक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

ये है मामला 

पुलिस आयुक्त डॉक्टर प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि सेल्समैन ने लूट की फर्जी कहानी रची थी। पूछताछ में सेल्समैन कपिल देव शर्मा ने बताया कि उस पर कर्जा हो गया था। जिसके चलते उसने लूट का ड्रामा किया। जिससे वह रकम को हड़प सके। आयुक्त ने बताया कि आरोपित से कलेक्शन की 64500 रुपये की रकम और मोबाइल बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार:  गेस्ट हाउस के लिए 90 हजार का बेड, 85 हजार में खरीदी अलमारी, इस तरह हुआ खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे पर सीसीटीवी देखती रही पुलिस 

मंगलवार शाम को हाईवे पर लूट की सूचना कपिल शर्मा ने पुलिस को दी थी। वह कालामहल निवासी तरुण हरजानी की रिफाइंड की फर्म में सेल्समैन है। उसने पुलिस को सूचना दी कि वह एत्मादपुर कस्बे से कैश कलेक्शन करके आ रहा था। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित भागूपुर फ्लाईओवर पर पीछे से आ रहे अपाचे बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे ओवरटेक करतमंचा दिखा कर बैग लूटकर फरार हो गए। बैग में 1.39 हजार रुपये और उसका मोबाइल था। पुलिस अधिकारी हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों को देखते रहे। आरोपी पर शक होने पर पूछताछ में लूट की सूचना फर्जी निकली।

पुलिस ने 15 घंटे में किया फर्जी लूट का खुलासा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed