फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police did not found any clue of kidnapped girl in kasganj

कासगंज: अगवा किशोरी का नहीं लगा सुराग, आरोपी अल्ताफ की हो चुकी मौत, पुलिस पर उठ रहे सवाल

Fri, 12 Nov 2021 12:02 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 12 Nov 2021 12:02 AM IST
सार

कासगंज पुलिस अब तक अगवा किशोरी का सुराग नहीं लगा पाई है। उसके अपहरण के आरोपी अल्ताफ की हवालात में मौत हो चुकी है। इसे लेकर भी पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं। 

विज्ञापन
police did not found any clue of kidnapped girl in kasganj
कासगंज कोतवाली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज में युवक अल्ताफ की मौत के बाद पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं। अल्ताफ की मौत सदर कोतवाली की हवालात में हुई थी। उस पर किशोरी को अगवा करने का आरोप था। अगवा की गई किशोरी कहां है, इसका सुराग भी पुलिस नहीं लगा पा रही है। पुलिस अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है और न ही टीमें यह जान पाई हैं कि आखिर किशोरी को अगवा किसने किया है? एसपी ने सर्विलांस और एसओजी टीम को लगाया है।

विज्ञापन


किशोरी के पिता ने कासगंज सदर कोतवाली में उसके लापता होने का मुकदमा दर्ज कराया। आरोप अल्ताफ पर था। पुलिस ने अल्ताफ को गिरफ्तार किया। हवालात में उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि अल्ताफ ने आत्महत्या कर ली। मामले में अल्ताफ की मौत के बाद अब यह सवाल उलझा हुआ है कि आखिर अगवा की गई नाबालिग कहां है और किस हाल में है। 
विज्ञापन


किशोरी की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस नाबालिग किशोरी की तलाश में जुटी हुई है। एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने सर्विलांस और एसओजी की टीमें किशोरी की तलाश में लगाई हैं। यह टीमें संभावित स्थानों पर दबिशें दे रही हैं। अभी तक यह टीमें किसी भी नतीजे पर नहीं हैं, लेकिन दावा किया जा रहा है कि जल्द ही नाबालिग की तलाश कर ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने कहा कि लापता नाबालिग की तलाश में पुलिस की टीमें लगाई गईं हैं। जल्द ही उसकी बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस की टीमें तलाश कर रही हैं। 

इंस्पेक्टर और सिपाही लाइन हाजिर 
हवालात में अल्ताफ की मौत के मामले में सदर कोतवाली के इंस्पेक्टर क्राइम और एक अन्य सिपाही को एसपी ने लापरवाही बरतने पर लाइन हाजिर कर दिया। एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे इससे पूर्व सदर कोतवाली के इंस्पेक्टर, दो उपनिरीक्षक व दो सिपाहियों को निलंबित कर चुके हैं। 

इस कार्रवाई के दो दिन बाद बृहस्पतिवार को एसपी ने इंस्पेक्टर क्राइम शशिकांत और सिपाही मुकेश को लाइन हाजिर कर दिया। कासगंज कोतवाली में अमांपुर से स्थानांतरित होकर आए प्रभारी निरीक्षक रमेश भारद्वाज एक दिन पहले ही अपना पदभार ग्रहण कर चुके हैं। अल्ताफ की मौत के मामले को लेकर पुलिस पर लगातार सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed