{"_id":"6ad827bb5c44db8f5d0cef5b","slug":"police-crack-down-on-encroachment-near-rambagh-crossing-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामबाग चौराहा: 50 मीटर दायरे में ठेला-फड़ लगाने पर रोक, पुलिस की चेतावनी; नहीं माने तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामबाग चौराहा: 50 मीटर दायरे में ठेला-फड़ लगाने पर रोक, पुलिस की चेतावनी; नहीं माने तो होगी कार्रवाई
Wed, 21 Oct 2026 08:17 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 21 Oct 2026 08:17 AM IST
सार
आगरा के रामबाग चौराहे पर जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए चारों दिशाओं में 50 मीटर के दायरे में अतिक्रमण नहीं करने के निर्देश दिए। ठेले-ढकेल और फड़ लगाने वाले व दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि आदेश का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
रामबाग चौराहा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रामबाग चौराहे पर जाम की समस्या से निजात दिलाने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए मंगलवार को पुलिस ने सघन अभियान चलाया। इस दौरान चौराहे से चारों दिशाओं में 50 मीटर के दायरे में फड़, ठेला और ढकेल लगाने वाले वेंडर्स व दुकानदारों को अतिक्रमण नहीं करने की सख्त हिदायत दी गई।
एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि सीसी टीम प्रभारी कुलदीप सिंह ने टीम के मिलकर मौके पर मौजूद वेंडर्स और दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि चौराहे की निर्धारित परिधि में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें। सड़क किनारे फड़ और ठेले लगाने से यातायात बाधित होने तथा वाहनों के आवागमन में परेशानी होने की आशंका रहती है। इसे देखते हुए पुलिस ने व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्ती दिखाई।
अभियान के दौरान संबंधित लोगों को चेतावनी दी गई कि निर्देशों का उल्लंघन करने पर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि चौराहे पर यातायात व्यवस्था में बाधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।अभियान के बाद मौके पर स्थिति सामान्य रही और यातायात सुचारू रूप से संचालित होता रहा।