फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police could not arrested the accused of attack on the people of scheduled caste in mathura

मथुरा: अनुसूचित समाज के लोगों पर हमले के आरोपियों को सात दिन बाद भी नहीं पकड़ सकी पुलिस

Sun, 27 Feb 2022 07:42 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 27 Feb 2022 07:42 PM IST
सार

अनुसूचित समाज के लोगों पर हमले के सात दिन बाद भी पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी करने में नाकाम है। वहीं पीड़ित पीड़ित परिवार पुलिस की कार्यशैली से संतुष्ट नहीं है। 

विज्ञापन
Police could not arrested the accused of attack on the people of scheduled caste in mathura
हाथों में बंदूक लेकर खड़े आरोपी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा जिले के गांव अड्डा में अनुसूचित समाज के लोगों पर हमले के आरोपी घटना के सात दिन बाद भी पुलिस की पहुंच से दूर हैं। इससे समाज के लोगों में भय व्याप्त है। फरार आरोपी हमला न कर दें, इससे वो मजदूरी करने भी नहीं जा रहे हैं। परिवार के लोग पुलिस सुरक्षा के बीच घर पर ही रहने को मजबूर हैं।

विज्ञापन

 
मगोर्रा क्षेत्र के गांव अड्डा में हाथी पर वोट देने को लेकर 20 फरवरी को जाति विशेष के लोगों ने अनुसूचित समाज के परिवार पर जानलेवा हमला बोल दिया था। महिलाओं, बच्चों सहित आधा दर्जन लोग घायल हुए थे। क्रांति देवी पत्नी जगराम ने लव कुश, त्रिलोकी, मेघश्याम, रोहताश, आकाश, विकास उर्फ कल्लू, प्रहलाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। 

विज्ञापन

पुलिस बोली- प्रयास किए जा रहे हैं 

वारदात के सात दिन बाद भी पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी करने में नाकाम साबित हुई है। पीड़ित पीड़ित परिवार पुलिस की कार्यशैली से संतुष्ट नहीं है। गोविंद ने बताया कि पुलिस आरोपियों से मिली हुई है। थानाध्यक्ष मनोज शर्मा का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। उनके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सच्चाई बताने से डर रहे लोग

अनुसूचित समाज के लोगों पर हमले के मामले में वांछित आरोपियों का इतना खौफ है कि गांव वाले भी सच्चाई बताने से डर रहे हैं। घटनाक्रम के पीछे की वजह कई ग्रामीणों से जानने की कोशिश की, लेकिन उनके भय से कोई कुछ बोलने तक को तैयार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed