{"_id":"6496945970690e1b8c0a8516","slug":"police-constable-died-due-to-electrocution-while-charging-his-mobile-2023-06-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल चार्जर ने ली सिपाही की जान: बैरिक में लगा जोरदार करंट, उपचार के लिए ले जाते समय मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल चार्जर ने ली सिपाही की जान: बैरिक में लगा जोरदार करंट, उपचार के लिए ले जाते समय मौत
Sat, 24 Jun 2023 12:29 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 24 Jun 2023 12:29 PM IST
सार
सिपाही थाना कोतवाली अवागढ़ में बनी बैरिक में रहता था। आज सुबह वो बिजली के बोर्ड से अपना मोबाइल चार्जर निकाल रहा था, तभी उसे करंट लग गया।
विज्ञापन
सिपाही का फाइल फोटो और जांच करते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक सिपाही की करंट लगने से मौत हो गई। सिपाही अपनी बैरिक में बोर्ड से मोबाइल चार्जर निकाल रहा था, उसी दौरान जोरदार करंट लगा। ये देख मौके पर मौजूद अन्य सिपाहियों ने बिजली काट दी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए पास के ही अस्पताल ले जाया गया। सिपाही की गंभीर हालत होने पर आगरा रेफर कर दिया गया। उपचार के लिए ले जाते समय सिपाही की रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन
अवागढ़ थाना कोतवाली में लगभग एक वर्ष से तैनात सिपाही दलवीर सिंह यादव पुत्र रामजीवन सिंह निवासी नगला लालमन थाना उसराहार जिला इटावा को सुबह लगभग 10 बजे बैरिक में मोबाइल चार्जर निकालते समय करंट लग गया। वहां मौजूद अन्य सिपाहियों द्वारा दलवीर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देख आगरा रैफर किया गया, लेकिन टूंडला से निकलते ही स्थित गंभीर होती देख एत्मादपुर स्थित एफएच मेडिकल कॉलेज में दिखाया गया, जहां आरक्षी को डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।
बताया गया है कि जिस दीवार पर बिजली का बोर्ड लगा था, वो दीवार पर बरसात के कारण काफी सीलन हो गई थी। वहीं जिस बैरक में दलवीर सिंह, सहित चार सिपाही और एक दारोगा रहते हैं। वह काफी पुराना और जर्जर हालात में है। दलवीर सिंह वर्ष 2005 में पुलिस में भर्ती हुए थे।