{"_id":"60ed9b8f5699cf79d23fc53a","slug":"police-constable-beat-on-road-by-two-youths-agra-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में सिपाहियों को पीटा: बीच सड़क पर खड़ी कार हटाने पर चीता मोबाइल के पुलिसकर्मियों से मारपीट, वर्दी फाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में सिपाहियों को पीटा: बीच सड़क पर खड़ी कार हटाने पर चीता मोबाइल के पुलिसकर्मियों से मारपीट, वर्दी फाड़ी
Wed, 14 Jul 2021 12:10 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 14 Jul 2021 12:10 AM IST
सार
आरोप है कि यह सुन दोनों सिपाहियों से गालीगलौज करने लगे। कार से उतरकर सिपाही अंकित के गाल पर थप्पड़ मार दिया। सिपाही धीरज ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन उनसे भी गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। अंकित की वर्दी भी फाड़ दी।
विज्ञापन
आगरा पुलिस की गिरफ्त में सिपाहियों से मारपीट करने के आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के बल्केश्वर में सोमवार रात को सड़क से कार हटाने की कहने पर जीजा-साले ने चीता मोबाइल के सिपाहियों से गालीगलौज के बाद मारपीट कर दी। एक सिपाही की वर्दी भी फाड़ दी। थाने की फोर्स ने पहुंचकर दोनों आरोपियों को पकड़ा। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन
थाना कमला नगर के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि सोमवार रात को थाना के सिपाही अंकित सिंह और धीरज गौतम बल्केश्वर क्षेत्र में ड्यूटी कर रहे थे। दोनों बल्केश्वर मार्केट में गश्त करते हुए शांति चौक की तरफ से आ रहे थे। तभी एक कार बीच सड़क पर खड़ी दिखी। इससे जाम लग रहा था। लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। कार में हाथरस के थाना सादाबाद स्थित नदी वाली गली निवासी अंकित गोयल और उसका साला टेढ़ी बगिया निवासी बृजेश अग्रवाल बैठे थे। उनसे सिपाहियों ने कार बीच सड़क से हटाने के लिए बोल दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि यह सुन दोनों सिपाहियों से गालीगलौज करने लगे। कार से उतरकर सिपाही अंकित के गाल पर थप्पड़ मार दिया। सिपाही धीरज ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन उनसे भी गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। अंकित की वर्दी भी फाड़ दी। चीता मोबाइल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर थाना की फोर्स पहुंच गई। पुलिस दोनों को थाने पर लेकर आई। इस मामले में सिपाही अंकित सिंह की तहरीर पर सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट, गालीगलौज, जान से मारने की धमकी, तोड़फोड़ की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन
बल्केश्वर में दुकानों के बाहर लग रहीं ठेलों से परेशानी
बल्केश्वर क्षेत्र के लोगों का कहना है कि बल्केश्वर बाजार में दुकानों के आगे बड़ी संख्या में ठेल खड़ी रहती हैं। इससे जाम की स्थिति बनती है। पिछले दिनों दुकानदार और ठेल विक्रेताओं में विवाद हुआ था। थाने पर समझौता हो गया था। पुलिसकर्मियों से मारपीट के आरोपी अंकित गोयल और बृजेश अग्रवाल भी बाजार में खरीदारी करने आए थे। उन्होंने दुकानों के सामने अपनी गाड़ी खड़ी कर दी थी। इस दौरान सिपाही आए। आरोप यह भी कि सिपाही मास्क नहीं लगाए था। वीडियो बनाने पर पुलिसकर्मियों से आरोपियों का विवाद हुआ।
आगरा कोरोना वायरस: 24 घंटे में दो संक्रमित ठीक हुए, एक नया मिला, 37 हुई सक्रिय मरीजों की संख्या