{"_id":"5d1ca8a18ebc3e3cdf1300fb","slug":"police-constable-and-bjp-worker-fight-in-station-asp-set-inquiry","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरीः थाने में भाजपा कार्यकर्ता और सिपाही में हाथापाई, शिकायत करने पहुंचे पदाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरीः थाने में भाजपा कार्यकर्ता और सिपाही में हाथापाई, शिकायत करने पहुंचे पदाधिकारी
Thu, 04 Jul 2019 01:38 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 04 Jul 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
कोतवाली में एक भाजपा कार्यकर्ता और सिपाही के बीच हुई बहस के बाद हाथापाई हो गई। साथी पुलिसकर्मियों ने बीच बचाव कर उन्हें अलग हटाया। बुधवार को पीड़ित पार्टी पदाधिकारियों के साथ एएसपी से मिला। सिपाही के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।
कोतवाली क्षेत्र निवासी चंदन राजपूत भाजपा कार्यकर्ता है। सोमवार की रात वह किसी मामले में थाने में पहुंचे थे। वहां तैनात होमगार्ड और एक सिपाही से इंस्पेक्टर के बारे में जानकारी ली। किसी बात को लेकर सिपाही से बहस हो गई। आरोप है कि इसके बाद सिपाही ने पार्टी के नेताओं को गालियां देनी शुरू कर दी।
चंदन ने इसका विरोध किया तो उसके साथ हाथापाई कर दी। बुधवार को चंदन पार्टी के अन्य पदाधिकारियों के साथ एएसपी ओमप्रकाश सिंह से शिकायत करने पहुंचे। बताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का अपमान व उसके साथ मारपीट की गई।

Trending Videos
करीब डेढ़ घंटा तक सिपाही उसे थाने में बैठाए रहा। इस दौरान लगातार गालियां देता रहा। एएसपी ने मामले में जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। एएसपी ओमप्रकाश सिंह का कहना है कि सिपाही के विरुद्ध शिकायत प्राप्त हुई है। पूरे मामले की जानकारी की जाएगी। जो भी दोषी होगा उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।