{"_id":"6694c35c51f022ab340a68ca","slug":"police-commissioner-gave-order-then-theft-case-could-be-filed-after-10-days-2024-07-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पुलिस आयुक्त ने दिया आदेश, तब 10 दिन बाद लिखा जा सका चोरी का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पुलिस आयुक्त ने दिया आदेश, तब 10 दिन बाद लिखा जा सका चोरी का मुकदमा
Mon, 15 Jul 2024 12:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 15 Jul 2024 12:06 PM IST
सार
आगरा में भले ही पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू हो गई है, लेकिन पुलिसिंग में कोई परिवर्तन नहीं आया है। आलम ये है कि चोरी के मुकदमे के लिए भी पीड़ितों को चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। एक ऐसे ही चोरी के मामले में 10 दिन बाद मुकदमा लिखा गया, वो भी पुलिस आयुक्त के आदेश देने परा।
विज्ञापन
आगरा पुलिस, पुलिस आयुक्त, agra police, police commissioner
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र में चोरों ने छत काटकर एक घर में चोरी की। लाखों रुपये के गहने और 1.30 लाख नकद समेट ले गए। पुलिस आयुक्त के आदेश पर 10 दिन बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है।
आवास विकास सेक्टर-15 निवासी रंजना ने पुलिस को बताया कि वो एक महीने के लिए बेटे-बेटी से मिलने भोपाल और देहरादून गई थीं। पति प्रदीप पैतृक गांव बाह में खेती का काम देख रहे थे। 4 जुलाई को पड़ोसियाें ने घर के पीछे का दरवाजा खुला होने की सूचना फोन पर दी।
विज्ञापन
आवास विकास सेक्टर-15 निवासी रंजना ने पुलिस को बताया कि वो एक महीने के लिए बेटे-बेटी से मिलने भोपाल और देहरादून गई थीं। पति प्रदीप पैतृक गांव बाह में खेती का काम देख रहे थे। 4 जुलाई को पड़ोसियाें ने घर के पीछे का दरवाजा खुला होने की सूचना फोन पर दी।
विज्ञापन
देर रात पति घर पहुंचे। देखा तो छत टूटी थी। घर के अंदर अलमारी का लॉक टूटा था। कई कपड़े फर्श पर बिखरे थे। पता चला कि चोर 1.30 लाख रुपये और लाखों रुपये के गहने ले गए। आरोप लगाया कि चौकी प्रभारी पदम प्राइड ने तहरीर लेने के बाद भी केस दर्ज नहीं किया। तब पीड़ित परिवार ने पुलिस आयुक्त से गुहार लगाई। सिकंदरा थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के बाद केस दर्ज किया गया है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों की तलाश की जा रही है।