{"_id":"5fda47ce8ebc3e3b8a0c740a","slug":"police-cheaking-kasganj-news-agr4722677137","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों में सीसीटीवी कैमरे और हूटर दुरुस्त रखें प्रबंधक- एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों में सीसीटीवी कैमरे और हूटर दुरुस्त रखें प्रबंधक- एसपी
विज्ञापन
कासगंज में एचडीएफसी बैंक के बाहर खड़े लोगों से पूछताछ करते एसपी
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। आगरा में बैंक डकैती के बाद पूरे जिले के नगरीय एवं ग्रामीण इलाकों की बैंकों में संबंधित थाने की पुलिस द्वारा कड़ी चेकिंग की गई। बैंकों के आसपास खड़े लोगों से पूछताछ की गई। बैंकों के सीसीटीवी कैमरे और अन्य सुरक्षा के प्रबंधों के बारे में पुलिस ने जानकारी ली। एसपी मनोज कुमार सोनकर ने सभी बैंक प्रबंधकों से कहा कि वे अपनी बैंकों के सीसीटीवी कैमरे सही रखें। यदि कहीं कोई खराबी है तो तत्काल सही कराएं। बैंकों में लगे चेतावनी हूटर सही रखे जाएं। बैंकों के गार्ड भी अलर्ट रहें।
पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सोनकर ने बैंक चेकिंग के संबंध में मंगलवार शाम को अलर्ट जारी कर दिया था। बुधवार सुबह से पुलिस सतर्क नजर आईं। बैंकों के खुलते ही संबंधित थानों की पुलिस और पिकेट ड्यूटी के जवान बैंकों के सुरक्षा प्रबंधों को देखने निकल पड़े।
स्वयं एसपी सोनकर ने एएसपी आदित्य वर्मा के साथ बैंकों का निरीक्षण किया। एचडीएफसी बैंक सहित अन्य बैंकों में सुरक्षा प्रबंधों की जानकारी ली। उन्होंने जिले के बाईपास और अन्य मार्गों के चैक प्वांइटों का भी निरीक्षण किया और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे प्रतिदिन बैंकों की सुरक्षा देखें।