फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police chased after loot of Rs 8.50 lakh cash at petrol pump matter turned out to be different

Mathura: पेट्रोल पंप पर 8.50 लाख कैश की लूट पर दौड़ी पुलिस, मामला कुछ और ही निकला

Thu, 01 Aug 2024 09:19 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 01 Aug 2024 09:19 PM IST
सार

वृंदावन में पेट्रोल पंप पर 8.50 लाख कैश की लूट की सूचना मिलते ही पुलिस के हाथ पांव फूल गए। पुलिस टीम तत्काल ही मौके पर पहुंची। वहां पहुंचकर छानबीन की तो पता चला कि मामला लूट का नहीं, बल्कि झगड़े का है। 
 

विज्ञापन
Police chased after loot of Rs 8.50 lakh cash at petrol pump matter turned out to be different
police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के वृंदावन में गौरांग फिलिंग स्टेशन पर बृहस्पतिवार को 8.50 लाख रुपये की लूट की सूचना पर पुलिस विभाग में खलबली मच गई। वृंदावन पुलिस, एसओजी और एएसपी भी पेट्रोल पंप पर पहुंच गए। जानकारी और सीसीटीवी फुटेज देखे तो मामला झगड़े का निकला तो पुलिस ने राहत की सांस ली। गलत सूचना देने वाले पेट्रोल पंप कर्मचारी को फटकार लगाते हुए हिदायत दी।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार श्रीराधा मदनमोहन मंदिर के सेवायत ने एक्टिवा की टंकी फुल करवाई। पेट्रोल भरने के बाद मौजूद कर्मियों ने 450 रुपये मांगे। इस पर सेवायत और कर्मी में बहस होने लगी। इसकी भनक लगते ही कुछ मीडियाकर्मी मौके पर पहुंच गए और उपभोक्ता की बाइट लेने लगे। इससे पेट्रोल पंप कर्मियों द्वारा मीडियाकर्मियों के साथ अभद्रता शुरू कर दी। देखते ही देखते माहौल गरमाने लगा।
विज्ञापन


इसी बीच किसी पेट्रोल पंपकर्मी ने पुलिस कंट्रोल रूम पर 8.50 लाख रुपये लूट की सूचना दे दी। एएसपी/सीओ सदर कुंवर आकाश सिंह, कोतवाली प्रभारी रवि त्यागी मय पुलिसबल और एसओजी टीम के साथ पहुंच गए। यहां जांच शुरू करते हुए सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो मामला लूट का फर्जी पाया गया। सीओ सदर ने बताया कि लूट का मामला फर्जी पाया गया है। अगर आगे से ऐसी सूचना दी गई तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed