{"_id":"5d67ad508ebc3e93d228e884","slug":"police-charged-penalty-after-man-did-not-sell-his-scooter-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की दबंगई, कम कीमत पर स्कूटी नहीं बेची तो काट दिया चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की दबंगई, कम कीमत पर स्कूटी नहीं बेची तो काट दिया चालान
Fri, 30 Aug 2019 12:09 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 30 Aug 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
स्कूटी के चालान की प्रति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में पुलिस की दबंगई सामने आई है। युवक द्वारा कम कीमत पर स्कूटी न बेचने पर पुलिस ने चालान काट दिया। पीड़ित युवक ने बुधवार को एसएसपी आफिस में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
इंद्रा पुरम निवासी कोचिंग संचालक नितिन सोम ने 16 जुलाई को ओएलएक्स पर अपनी स्कूटी बेचने के लिए विज्ञापन दिया था। स्कूटी खरीदने दो पुलिस कर्मी आए। 25 हजार की जगह 15 हजार में स्कूटी देने की कहने लगे। मना करने पर स्कूटी का फोटो खींचकर ले गए। इसके बाद बिना हेलमेट का चालान काट दिया।
नितिन सोम ने बताया कि पांच अगस्त को एक पुलिसकर्मी ने फोन किया। कहा कि वो स्कूटी खरीदना चाहते हैं। इस पर नितिन ने उन्हें अपने घर बुला लिया। तब दो पुलिसकर्मी घर के बाहर आए थे। उनके साथ जीप में भी पुलिस थी।

15 हजार में लेना चाहते थे स्कूटी
दोनों ने स्कूटी को देखा। इसके बाद ऑनलाइन एप से स्कूटी की डिटेल भी निकलवाई। नितिन ने स्कूटी की कीमत 25 हजार रुपये लगाई थी। मगर, पुलिस कर्मी उसे 15 हजार रुपये में बेचने की कहने लगा। इस पर उन्होंने मना कर दिया।
मंगलवार को नितिन के मोबाइल पर एक मैसेज आया। इसमें बिना हेलमेट का चालान कटने की जानकारी थी। यह एसपी सिटी ऑफिस पर कटा था। एक हजार रुपये शमन शुल्क लगाया गया था। उन्होंने एसएसपी आफिस में शिकायत की।
नितिन ने कहा कि कहा कि घर के बाहर चालान कैसे कट गया। आरोप लगाया कि कम कीमत में स्कूटी नहीं बेचने पर चालान काटा गया है। मामले की जांच थाना सदर पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।