फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police Challan of Drink And Drive Punishment in Hawalat Agra

नई साल पर थाने में गुजरी 138 लोगों की रात, जश्न मनाने का 'नशा' पुलिस ने उतारा

Thu, 02 Jan 2020 01:12 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 02 Jan 2020 01:12 PM IST
विज्ञापन
Police Challan of Drink And Drive Punishment in Hawalat Agra
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
नए साल का जश्न मनाने में शराब का नशा भी सिर चढ़कर बोला। ऐसे में पुलिस ने भी कार्रवाई करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। जगह-जगह चेकिंग करके सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 138 लोगों के धारा 34 में चालान काट दिए। इनकी रात थाने में ही कट गई।
विज्ञापन


नए साल के जश्न के दौरान हुड़दंग को रोकने के लिए पुलिस ने कई इंतजाम किए थे। एमजी रोड से लेकर विभिन्न इलाकों में चेकिंग की जा रही थी। शराब की दुकानों के आसपास और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने के आरोप में 138 लोग पकड़ लिए।
विज्ञापन


इन्हें पुलिस पकड़कर थाने ले आई। पुलिस के पकड़ने पर कई लोगों ने सिफारिश भी लगाई, लेकिन पुलिस ने धारा 34 में इनका चालान किया। इन लोगों की रात थाने में ही कट गई। सभी को तड़के ही छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यहां हुई कार्रवाई
कोतवाली - 4, नाई की मंडी - 5, लोहामंडी - छह, शाहगंज - 16, न्यू आगरा - 14, सिकंदरा - 18, सदर - 19, रकाबगंज - 11, ताजगंज - 15, छत्ता - 11, मंटोला - 7, एत्माद्दौला - 12
शहर में 31 दिसंबर 2019 पर यातायात नियम खूब टूटे। सुबह से शाम तक 442 के चालान काटे गए। ओवरस्पीड में दो पहिया और चार पहिया चलाने से लेकर रेड लाइट जंप करने पर वाहनों के चालान काटे गए। इतना ही नहीं रात में शराब पीकर तेज गति से वाहन चलाने पर भी चालान काटे गए। 

नए साल के जश्न में लोग यातायात नियमों का उल्लंघन न करें, उसके लिए यातायात पुलिस तैनात की गई थी। सड़कों पर बैरियर लगाए गए थे। एमजी रोड से लेकर फतेहाबाद रोड तक पुलिस तैनात थी। पुलिस ने दो पहिया पर तीन सवारी, बिना हेलमेट में चलने पर चालान काटे। वहीं ओवरस्पीड और शराब पीकर बाइक और स्कूटर चलाने पर भी चालान काटे गए। रेड लाइट जंप करने पर भी पुलिस ने पकड़ा। रात तक पुलिस ने 442 के चालान काट दिए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed