फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police Celebrate Daughters Birthday in Lohamandi Station

पिता का रिक्शा छुड़ाने थाने पहुंची बेटी, थानेदार ने खिलाई मिठाई, जानिए आखिर क्या है खबर

Fri, 06 Dec 2019 12:24 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 06 Dec 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Police Celebrate Daughters Birthday in Lohamandi Station
थाने में रिक्शा चालक और उसका परिवार - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने पिता के ई रिक्शे को पकड़ा तो बेटी थाना लोहामंडी पहुंच गई। बेटी ने अपने जन्मदिन की बात बताते हुए प्रभारी निरीक्षक से एक बार छोड़ने का आग्रह किया।
विज्ञापन


इस पर निरीक्षक नरेंद्र शर्मा ने बेटी को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी। इसके बाद यातायात नियमों का पाठ पढ़ाकर ई रिक्शा को छोड़ दिया। चालक को आगे से नियमों का उल्लंघन नहीं करने की हिदायत भी दी। 
विज्ञापन


बिचपुरी निवासी भूरा यादव ई रिक्शा चलाता है। बुधवार को लोहामंडी पुलिस ने ई रिक्शा को नो पार्किंग जोन में खड़ा होने पर पकड़ लिया। इसके बाद थाने ले आए। कुछ देर बार भूरा की बेटी शीतल थाने आ गई। उ
विज्ञापन
विज्ञापन


 

Police Celebrate Daughters Birthday in Lohamandi Station
शीतल को मिठाई खिलाते थाना प्रभारी निरीक्षक - फोटो : अमर उजाला
प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र शर्मा से कहा कि वह रत्न मुनि जैन इंटर कॉलेज में कक्षा आठ में पढ़ती है। आज उसका जन्मदिन है। पिता का ई रिक्शा बंद हो जाएगा तो घर का खर्च कैसे चलेगा। घर में एकमात्र कमाई का साधन यही है।

इससे पहले उनका एक ऑटो था, जिसे एक परिचित लेकर चला गया। उन पर कर्ज भी हो गया था। इस पर निरीक्षक ने शीतल को यातायात नियमों की जानकारी दी। चालक भूरा से भी आगे से नियमों को पालन करने को कहा।

इसके बाद शीतल के लिए मिठाई मंगवाई। मिठाई खिलाने के बाद उसे पिता के ई रिक्शा के साथ जाने दिया। उसके परिवार के अन्य लोगों ने पुलिस को इस व्यवहार के लिए धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed