फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police caught two vicious people who were withdrawing money from ATM without card surprised method

UP News: पुलिस ने दबोचे ऐसे दो शातिर, जो बिना कार्ड एटीएम से निकाल रहे थे रुपये...तरीका सुन रह जाएंगे हैरान

Sat, 07 Sep 2024 01:41 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 07 Sep 2024 01:41 PM IST
सार

एटीएम से बिना कार्ड के पैसे निकालने में माहिर दो शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने जब तरीका बताया कि वे किस तरह एटीएम से पैसा निकालते थे, तो पुलिस भी हैरान रह गई। 
 

विज्ञापन
Police caught two vicious people who were withdrawing money from ATM without card surprised method
डीसीपी सिटी सूरज कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटीएम में कैश निकालने जा रहे हैं तो सावधान रहें। हरीपर्वत पुलिस ने एटीएम में गड़बड़ी कर नकदी निकाल लेने वाले गैंग के दो गुर्गों फिरोजाबाद के मोहित और दिल्ली के साैरभ को गिरफ्तार किया है। ये बिना गार्ड वाले एटीएम में मशीन के हुड को चाबी से खोलकर कैश विंडो में पत्ती फंसा देते थे। इससे रकम बाहर नहीं आती थी, बाद में पत्ती हटाकर नकदी निकाल लेते थे। संजय प्लेस में कई लोगों के खाते से इसी तरह रकम निकाली गई थी। एक आरोपी पूर्व में एटीएम में कैश लोड करने वाली कंपनी का कर्मचारी रह चुका है।
विज्ञापन

डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि 20 अगस्त को संजय प्लेस स्थित केनरा बैंक के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक ने थाना हरीपर्वत में केस दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि 10 अगस्त को एक ग्राहक एटीएम में रुपये निकालने आया था। खाते से 6500 रुपये कट गए, लेकिन रुपये बाहर नहीं आए। ग्राहक ने 14 अगस्त को ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन









 

जांच में पता चला कि एटीएम में एक संदिग्ध युवक आया था। कैश विंडो में एक पत्ती लगाने के बाद चला गया। 10 और 11 अगस्त को केनरा बैंक के साथ ही पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में भी इसी तरह से 10 से 15 लोगों के खाते से रुपये निकाले गए थे। इस पर टीम को लगाकर सर्विलांस की मदद ली गई।

 

पहले कैश लोड करवाता था मोहित
डीसीपी ने बताया कि शुक्रवार को ट्रांसपोर्ट नगर स्थित भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें मूलरूप से मधुबनी, बिहार निवासी साैरभ मिश्रा और सिरसागंज फिरोजाबाद निवासी मोहित कुमार शामिल हैं। साैरभ वर्तमान में दिल्ली के द्वारका मोड़, विपिन गार्डन एक्सटेंशन का निवासी है। मोहित पूर्व में एटीएम कैश लोड करने वाली कंपनी में नाैकरी करता था।

 
विज्ञापन

चाबी से हुड खोलकर फंसा देते थे पत्ती
पुलिस ने बताया कि मोहित को पता था कि एटीएम में कैश कैसे निकलता है। उसने एटीएम के हुड के ताले की चाबी बना ली थी। जिस विंडो से कैश बाहर आता है, वह अंदर से बंद हो जाता है। इस बारे में उसे पता था। अगर, वह अंदर से बंद हो जाएगा तो ग्राहक की निकाली गई रकम हुड में ही फंस जाएगी। हुड कैश बाॅक्स के ऊपरी हिस्से में होता है। वह इसी में पत्ती फंसा देता था। इससे ग्राहक की रकम फंस जाती थी, जिसे बाद में वह निकाल लेता था।

 

यह ध्यान रखें
डीसीपी सिटी ने बताया कि एटीएम में कैश निकालने जाएं तो सावधानी बरतें। पहले कम रकम निकालनी चाहिए। यह सुनिश्चित करें कि रकम निकल रही है या नहीं। रकम निकलने पर ही अधिक रकम निकालनी चाहिए। गार्ड वाले एटीएम को प्रमुखता दें। सुनसान जगह पर लगे एटीएम से रकम निकालने से बचें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed