{"_id":"5c4b3a91bdec22271f341954","slug":"police-caught-thief-during-mock-drill-at-agra-cantt-station","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा कैंट स्टेशन पर 'आतंकी' को छोड़ चोर के पीछे दौड़ी पुलिस !","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा कैंट स्टेशन पर 'आतंकी' को छोड़ चोर के पीछे दौड़ी पुलिस !
Fri, 25 Jan 2019 10:04 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 25 Jan 2019 10:04 PM IST
विज्ञापन
चोर को पकड़कर ले जाती पुलिस
आगरा में गणतंत्र दिवस पर अलर्ट के मद्देनजर रेलवे स्टेशनों पर चौकसी बढ़ा दी गई है। इसी के चलते शुक्रवार की दोपहर को आगरा कैंट स्टेशन पर जीआरपी व आरपीएफ के जवानों ने मॉकड्रिल किया।
इस दौरान ही एक युवक महिला यात्री के हाथ से मोबाइल छीनकर भागने लगा। पुलिसकर्मी मॉक ड्रिल में 'आतंकी' बने जवान को छोड़कर चोर के पीछे दौड़ पड़े और उसे दबोच लिया। इस तरह मॉक ड्रिल में असली चोर हत्थे चढ़ गया।
गणतंत्र दिवस को लेकर स्टेशनों पर तीन दिन से चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। ट्रेनों के साथ ही स्टेशन पर सघन चेकिंग की जा रही है। शुक्रवार दोपहर को जीआरपी कैंट इंस्पेक्टर ललित त्यागी और आरपीएफ पोस्ट प्रभारी वीके पचौरी के साथ पुलिसकर्मियों ने प्लेटफार्म नंबर एक पर आतंकियों को पकड़ने की मॉक ड्रिल शुरू किया।

Trending Videos
महिला से मोबाइल छीनकर भागा चोर
एक 'आतंकी' को झांसी एंड की ओर से भागते हुए पकड़ना था, जबकि दूसरे को गोली मारकर घायल करना था। इस दौरान प्लेटफार्म पर आरपीएफ व जीआरपी के जवान धरपकड़ कर रहे थे। इसी बीच एक युवक ने महिला यात्री के हाथ में लगा मोबाइल छीना और भागने लगा।
महिला के शोर मचाने पर पुलिसकर्मियों ने आतंकी का रूप धरे युवक को छोड़कर चोर के पीछे दौड़ लगा दी। उसे रेलवे ट्रैक पर दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम जबलपुर निवासी राजकुमार वर्मा बताया।
घटना के बाद मॉक ड्रिल को पूरा किया गया। कथित आतंकियों को पकड़कर पुलिस स्टेशन के बाहर लेकर आई। इंस्पेक्टर जीआरपी ने बताया कि पकड़े गए युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।