{"_id":"686c91df97b794ce9e0ee8f5","slug":"police-caught-the-loving-couple-who-had-come-to-diwani-for-court-marriage-2025-07-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: दिल्ली की युवती और आगरा का युवक...कोर्ट मैरिज करने पहुंचे दीवानी, प्रेमी युगल को इसलिए पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दिल्ली की युवती और आगरा का युवक...कोर्ट मैरिज करने पहुंचे दीवानी, प्रेमी युगल को इसलिए पुलिस ने पकड़ा
Tue, 08 Jul 2025 09:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 08 Jul 2025 09:04 AM IST
सार
दीवानी में कोर्ट मैरिज के लिए पहुंचे प्रेमी युगल को पुलिस ने पकड़ लिया। युवती दिल्ली की रहने वाली है, वहीं युवका आगरा का है। युवती की दिल्ली में गुमशुदगी दर्ज है।
विज्ञापन
प्रेमी-प्रेमिका सांकेतिक
- फोटो : संवाद।
विस्तार
दिल्ली से लापता युवती प्रेमी के साथ सोमवार को कोर्ट मैरिज के लिए दीवानी में आई थी। युवक दूसरे समुदाय से है। इसकी जानकारी पर बजरंग दल के कार्यकर्ता और पदाधिकारी पहुंच गए। बाद में पुलिस भी आ गई। धर्म परिवर्तन करा निकाह करने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
दिल्ली की 25 वर्षीय युवती 3 जुलाई को घर से निकली थी। इसके बाद लापता हो गई थी। वह सोमवार को कुबेरपुर, एत्मादपुर निवासी निसारुद्दीन के साथ दीवानी पहुंची थी। पूर्व में निसारुद्दीन दिल्ली में युवती के घर के पास ही किराये पर कमरा लेकर रहता था। युवक उसे प्रयागराज ले गया। आरोप है कि उसका धर्म परिवर्तन करा निकाह करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
वह कोर्ट मैरिज करने के लिए दीवानी आया था। मगर, दीवानी में कोर्ट मैरिज नहीं होती है। तभी बजरंग दल के प्रांत संयोजक दिग्विजय नाथ तिवारी, नवल त्यागी, ध्रुव चौहान, सोनू जादौन आदि पहुंच गए। उन्होंने सख्त कार्रवाई की मांग की।
सूचना पर न्यू आगरा थाना पुलिस भी आ गई।
सूचना पर न्यू आगरा थाना पुलिस भी आ गई।
युवती और उसके प्रेमी को दीवानी के गेट के पास पकड़ लिया। डीसीपी सिटी सोनम कुमार के मुताबिक, युवती की दिल्ली में गुमशुदगी दर्ज है। न्यू आगरा थाने से दिल्ली पुलिस और युवती के परिजनों को सूचना दी गई। वो आ गए हैं। युवती बालिग है। उसे दिल्ली पुलिस के सुपुर्द किया जाएगा।