फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police caught nakal mafia during up board exam in mathura

यूपी बोर्ड परीक्षाओं में नकल माफिया ने की सेंधमारी, केंद्र के बाहर लिखी जा रही थीं कॉपियां

Tue, 12 Feb 2019 06:28 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 12 Feb 2019 06:28 PM IST
विज्ञापन
police caught nakal mafia during up board exam in mathura
UP Board exams 2019

अब यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में भी सॉल्वर गैंग ने सेंधमारी कर दी है। मथुरा में मंगलवार को राया क्षेत्र के स्कूल में दूसरे के स्थान पर पेपर देते हुए एक छात्र को पकड़ा गया है, जबकि मुडसेरस इलाके में एक स्कूल के बाहर कापियां लिखी जा रही थीं। 

विज्ञापन


मंगलवार को पहली पाली में हाईस्कूल के हिंदी विषय का पेपर था। इस पेपर में राया के विसावली गांव में स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्र लवकुश के स्थान पर अरविंद नाम का छात्र परीक्षा देते पकड़ा गया। 
विज्ञापन


अरविंद मांट क्षेत्र का रहने वाला है। स्कूल प्रशासन ने छात्र को पुलिस के हवाले कर दिया है। बताया जाता है कि दोनों ही छात्रों के पिता का नाम एक समान है। इसका लाभ उठाकर वह क्लासरूम में दाखिल हो गया। प्रवेश पत्र से मिलान कराने पर वह पकड़ में आया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा मामला गोवर्धन में मुडसेरस क्षेत्र का है। यहां एक स्कूल के बाहर उत्तर पुस्तिकाएं लिखी जा रही थीं। एक नलकूप के पास बनी कोठरी में बैठकर कुछ युवक कापियां लिख रहे थे। इसी दौरान कुछ ग्रामीण पहुंच गए। इन लोगों ने हल्ला मचा दिया। 

सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने यहां से एक युवक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि जो कापियां मिली हैं वह पिछले वर्षों की हैं। इन कापियों को लिखकर बदलने की तैयारी की जा रही थी। 

हिंदी के पेपर में माफिया की सेंधमारी के दो मामले सामने आने के बाद चौकसी बढ़ा दी गई। सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास पुलिस बल लगा दिया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक केपी सिंह ने बताया कि राया में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। हर परीक्षा केंद्र को अलर्ट कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed