फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police caught matador vehicle of Hindu Yuva Vahini leader with fake number plate in agra

Agra: हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारी की मेटाडोर पर फर्जी नंबर प्लेट, चालक गिरफ्तार, गाड़ी मालिक की तलाश

Wed, 25 May 2022 12:08 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 25 May 2022 12:08 AM IST
सार

पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट लगी गाड़ी को पकड़ा है। यह गाड़ी मेरठ निवासी युवक के नाम पर है। वह हिंदू युवा वाहिना का पदाधिकारी भी है। उसके खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन
police caught matador vehicle of Hindu Yuva Vahini leader with fake number plate in agra
शाहगंज थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार को चेकिंग के दौरान फर्जी नंबर प्लेट लगाकर मेटाडोर चलाते हुए चालक को पकड़ लिया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। वहीं गाड़ी मालिक की तलाश है। वह मेरठ में हिंदू युवा वाहिनी का पदाधिकारी है।

विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि सोमवार दोपहर को सूचना मिली थी कि पथौली की तरफ एक मेटाडोर आ रही है। उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगी है। इस पर चौकी प्रभारी योगेंद्र सिंह ने घेराबंदी की। मेटाडोर को रोक लिया गया। उसका नंबर यूपी 15 बीटी 4596 था। 

विज्ञापन

दिल्ली निवासी व्यक्ति के नाम पर है नंबर 

चालक ने कागजात की फोटोस्टेट कापी दी। पुलिस ने गाड़ी के चेसिस और इंजन नंबर चेक किए। इसमें पता चला कि असली नंबर डीएल 1एलडब्ल्यू 0246 है। यह नंबर दिल्ली के अब्दुल सत्तार के नाम पर है। पुलिस की पूछताछ में चालक ने अपना नाम महुआ खेड़ा, ताजगंज निवासी रामप्रकाश यादव बताया। कहा कि गाड़ी मेरठ के जागृति विहार निवासी अंकुर त्यागी के नाम पर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


अंकुर त्यागी हिंदू युवा वाहिनी का पदाधिकारी है। चालक ने बताया कि वह एक ही नंबर से दो गाड़ी चलाता है। मामले में चौकी प्रभारी ने धोखाधड़ी और गाड़ी पर फर्जी नंबर डालकर चलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया। चालक को जेल भेज दिया। वहीं मालिक की तलाश की जा रही है। मेटाडोर में कोरियर का सामान भरा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed