फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police caught government ration rice

पुलिस ने पकड़ा सरकारी राशन का चावल

Wed, 20 Jul 2022 01:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Police caught government ration rice
शमसाबाद। खुले बाजार में बिक्री के लिए लोडिंग टेंपो में ले जाया जा रहा कोटे का राशन पुलिस ने मंगलवार को चेकिंग के दौरान पकड़ लिया। पुलिस की सूचना पर पहुंचीं पूर्ति विभाग की टीम ने छानबीन के बाद उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजकर मामले से अवगत कराया है। पुलिस को चकमा देने के लिए लोडिंग टेंपो में ऊपर तो बाजारा की बोरी लादी गई थी और नीचे की तरफ चावल दबाकर रखा गया था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार अपराह्न करीब 11: 00 बजे राजाखेड़ा मार्ग पर राजस्थान की सीमा के पास चेकिंग चल रही थी। इस दौरान उटंगन नदी की सीमा पर लोडिंग टेंपों को चेक किया गया। इसमें ऊपर बाजरे की बोरी और नीचे गरीबों के वितरण के लिए सरकार द्वारा जारी किया गया चावल लदा हुआ था। इस संबंध में चालक कोई कागजात नहीं दिखा सका। पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए लोडिंग टेंपो को थाने ले आई। इसके बाद पूर्ति विभाग को सूचना दी गई।
विज्ञापन

पूर्ति निरीक्षक फतेहाबाद रमाकांत सिंह ने बताया कि लोडिंग टेंपो से 18 क्विंटल 40 किलो चावल और 4 क्विंटल बाजरा बरामद हुआ है। अनाज को शमशाबाद के राशन डीलर के सुपुर्दगी में दिया गया है। पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि राशन फिरोजाबाद की सीमा से राजस्थान भेजा जा रहा था। मामले में जांच के बाद रिपोर्ट भेजकर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed