फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police caught five smugglers in encounter in Mainpuri

Mainpuri News: पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़े मादक पदार्थ के पांच तस्कर, 12.4 किलो डोडा बरामद

Sat, 10 Sep 2022 04:09 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 10 Sep 2022 04:09 PM IST
सार

पकड़े गए बदमाश गैंग बनाकर मादक पदार्थ की तस्करी करते हैं। पुलिस के मुताबिक तस्करों के गैंग में 17 लोग शामिल हैं। महिलाएं और बच्चे भी इस गैंग में हैं।  

विज्ञापन
Police caught five smugglers in encounter in Mainpuri
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के थाना कुरावली पुलिस ने शनिवार को लखौरा मार्ग पर मुठभेड़ में पांच मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जा से करीब 12.4 किलो अफीम का डोडा, तीन बाइक और तमंचा कारतूस मिले। पुलिस के मुताबिक तस्करों का पूरा गैंग है, जिसमें महिलाओं और बच्चों सहित 17 लोग शामिल हैं। गैंग के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।  

विज्ञापन


एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार को सूचना मिली कि अंतरराज्यीय गिरोह के कुछ लोग औंछा लखौरा मार्ग की ओर देखे गए हैं। यह लोग तीन बाइकों पर हैं। इस पर प्रभारी निरीक्षक सर्विलांस के सहयोग से पुलिस टीम के साथ बताए गए स्थान पर पहुंच गए। 
विज्ञापन


पुलिस ने लखौरा मार्ग से तीन बाइकों पर आ रहे पांच शातिरों को रोका तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। अचानक हुए हमला में संभलते हुए पुलिस ने बाइक सवार सभी पांच शातिरों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से करीब 12.4 किलो मादक पदार्थ अफीम का डोडा बरामद हुआ है। तमंचा और कारतूस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाएं और बच्चे भी गैंग में शामिल 

एसपी ने बताया कि पकड़े गए लोग बेहद शातिर किस्म के अपराधी हैं। मध्य प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान व अन्य स्थानों पर महिलाओं व बच्चों सहित कुल 17 लोगों का गैंग संचालित करते हैं। यह लोग पलक झपकते ही किसी के भी जेवर और नकदी चोरी की वारदात अंजाम देते हैं। इस कार्रवाई के दौरान एक सात वर्षीय बालक को भी हिरासत में लिया गया। 

पकड़े गए निखिल सिसौदिया पर करीब नौ आपराधिक मामले, निहाल सिंह पर आठ, रितेश सिसौदिया निवासी गुलखेड़ी राजगढ़ (मध्य प्रदेश) पर सात आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसके अलावा दो गिरफ्तार आरोपी विकास सिसौदिया और निखिल सिसौदिया निवासी गांव कड़िया थाना बोडा राजगढ़ भी गैंग के साथ हैं। इनके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed