{"_id":"635d06a02c18d405c612476f","slug":"police-caught-107-wanted-and-warranties-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाया ऑपरेशन शिकंजा, 24 घंटे में पकड़े 107 वांछित और वारंटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाया ऑपरेशन शिकंजा, 24 घंटे में पकड़े 107 वांछित और वारंटी
Sat, 29 Oct 2022 04:25 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 29 Oct 2022 04:25 PM IST
सार
मैनपुरी में पुलिस ने अपराधियों पर शिकंजा कसा है। पुलिस ने अभियान चलाकर 24 घंटे में 107 वांछित और वारंटी आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी में एसपी के निर्देशन में चले अभियान के तहत जनपद के सभी थाना क्षेत्र से करीब 107 वांछित/वारंटी अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। शनिवार को सभी को न्यायालय में पेश किया गया। एएसपी ने प्रेसवार्ता कर कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन
एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान लगातार जारी है। एसपी कमलेश दीक्षित के निर्देशन में शुक्रवार को ऑपरेशन शिकंजा के तहत वांछित व वारंटी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया गया। इसी क्रम में जनपद के सभी 13 थानों से करीब 107 वांछित वारंटी आरोपी गिरफ्तार किए गए, जिन्हें शनिवार को विभिन्न मामलों में न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
एएसपी ने बताया कि भोगांव पुलिस ने सर्वाधिक 14, कोतवाली ने 10, एलाऊ 07, दन्नाहार पांच, बेवर सात, किशनी पांच, बिछवां छह, कुरावली आठ, घिरोर छह, औंछा पांच, करहल नौ, कुर्रा आठ और बरनाहल थाना पुलिस ने सात वांछित/वारंटी गिरफ्तार किए। एएसपी ने बताया कि अपराध व अपराधियों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई चलती रहेगी।
विज्ञापन