फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police caught 107 wanted and warranties in mainpuri

Mainpuri: पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाया ऑपरेशन शिकंजा, 24 घंटे में पकड़े 107 वांछित और वारंटी

Sat, 29 Oct 2022 04:25 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 29 Oct 2022 04:25 PM IST
सार

मैनपुरी में पुलिस ने अपराधियों पर शिकंजा कसा है। पुलिस ने अभियान चलाकर 24 घंटे में 107 वांछित और वारंटी आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  

विज्ञापन
Police caught 107 wanted and warranties in mainpuri
पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी में एसपी के निर्देशन में चले अभियान के तहत जनपद के सभी थाना क्षेत्र से करीब 107 वांछित/वारंटी अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। शनिवार को सभी को न्यायालय में पेश किया गया। एएसपी ने प्रेसवार्ता कर कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी।

विज्ञापन

 
एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान लगातार जारी है। एसपी कमलेश दीक्षित के निर्देशन में शुक्रवार को ऑपरेशन शिकंजा के तहत वांछित व वारंटी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया गया। इसी क्रम में जनपद के सभी 13 थानों से करीब 107 वांछित वारंटी आरोपी गिरफ्तार किए गए, जिन्हें शनिवार को विभिन्न मामलों में न्यायालय में पेश किया गया। 
विज्ञापन


एएसपी ने बताया कि भोगांव पुलिस ने सर्वाधिक 14, कोतवाली ने 10, एलाऊ 07, दन्नाहार पांच, बेवर सात, किशनी पांच, बिछवां छह, कुरावली आठ, घिरोर छह, औंछा पांच, करहल नौ, कुर्रा आठ और बरनाहल थाना पुलिस ने सात वांछित/वारंटी गिरफ्तार किए। एएसपी ने बताया कि अपराध व अपराधियों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई चलती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed