{"_id":"5c0e0fb4bdec22416a4759d7","slug":"police-bharti-physical-test-in-pac-ground-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस भर्ती: शारीरिक परीक्षा का चौथा दिन, सिपाही बनने के लिए युवाओं में दिख रहा जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस भर्ती: शारीरिक परीक्षा का चौथा दिन, सिपाही बनने के लिए युवाओं में दिख रहा जोश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 10 Dec 2018 12:33 PM IST
विज्ञापन
सिपाही भर्ती के लिए दौड़ लगाते पुरुष अभ्यर्थी
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के 15वीं बटालियन पीएसी में आयोजित सिपाही भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षा चल रही है। सोमवार को चौथा दिन है। सुबह से ही बड़ी तादाद में अभ्यर्थी पीएसी मैदान में पहुंचे। भर्ती को लेकर युवक और युवती में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
सीओ ताज सुरक्षा मोहसिन खान ने बताया कि सिपाही बनने के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा चल रही है। शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच के बाद अभ्यर्थियों को दौड़ में शामिल किया जा रहा है। इसमें आगरा और मेरठ जोन के अभ्यर्थी हैं।
शुक्रवार को परीक्षा का पहला दिन था। इसमें 474 को बुलाया गया था। इसमें से 118 ही आए। 76 दौड़ में पास हुए, जबकि 42 फेल हो गए। शनिवार को 84 अभ्यर्थी बुलाए गए थे। इनमें से 78 आए। 59 पास, जबकि 19 फेल हो गए। इसी तरह रविवार को भी 250 दौड़ में सफल हुए। सोमवार को चौथा दिन है।

पुरुषों के लिए 25 मिनट में 4.8 किलोमीटर की दौड़
सिपाही भर्ती की शारीरिक परीक्षा देने आए अभ्यर्थी
- फोटो : अमर उजाला
दौड़ महिला और पुरुष अभ्यर्थियों की हो रही है। पुरुष अभ्यर्थियों को 25 मिनट में 4.8 किलोमीटर की दूरी तय करनी है। उन्हें पीएसी मैदान के 12 चक्कर लगाने होते हैं। महिलाओं को 14 मिनट में 2.4 किलोमीटर की दौड़ करनी है। उन्हें छह चक्कर लगाने हैं। पैरों में चिप लगाई जाती है। सीसीटीवी कैमरे भी अभ्यर्थियों पर नजर रखने के लिए लगाए गए हैं।
सिपाही बनने के लिए अभ्यर्थियों में दिख रहा जोश
पुलिस विभाग में नौकरी पाने के लिए अलग-अलग जिलों के अभ्यर्थी आए हैं। वह खाकी पहनकर देश की सेवा करना चाहते हैं। उनमें काफी जोश नजर आ रहा है। पीएसी मैदान के बाहर सुबह से ही लाइन लगना शुरू हो जाता है। दस्तावेजों की जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को अंदर जाने दिया जाता है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद
कई अभ्यर्थियों को दौड़ने के दौरान सांस फूलने की शिकायत होती है। इस पर उन्हें उपचार दिया जाता है। मेडिकल सुविधा देने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम लगाई गई है। इसके अलावा खुफिया तंत्र भी सक्रिय है, जिससे फर्जी अभ्यर्थी न आ सकें।