फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police awas

सात थानों में बनाए जाएंगे 192 आवास

Wed, 10 Jun 2020 09:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
police awas
मैनपुरी। आवास योजना के तहत जिले के सात थानों में 192 आवास बनाए जाएंगे। सात थानों में आवास बनाने के लिए शासन ने लोक निर्माण विभाग को जिम्मेदारी दी है। शासन का पत्र मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग ने आवास बनाने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिले के सात थाने दन्नाहार, बरनाहल, बिछवां, कुर्रा, एलाऊ, किशनी, कुरावली में पुलिस कर्मियों की तैनाती के हिसाब से आवास बहुत कम हैं। जिसकेे चलते पुलिस कर्मियों को थाने की बजाए किराए पर कमरा लेकर रहना पड़ता है। आवास योजना के तहत शासन ने सात थानों में 192 आवास बनाने की मंजूरी दे दी है। इन आवासों में 48 महिला और 144 पुरुष पुलिसकर्मी रह सकेंगे। सात थानों में तैनात पुलिस कर्मियों को अब थाने में ही आवसीय सुविधा मिलेगी। जिससे आपात स्थिति में आवास पर मौजूद पुलिस कर्मियों को थाने पर तत्काल बुलाया जा सकेगा। शासन से अनुमति मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग ने तय समय सीमा में आवास बनाने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

4.43 करोड़ की लागत से होगा काम
सात थानों में बनाए जाने वाले 192 आवासों पर 4.43 करोड़ की लागत से काम होगा। 11 महीने में आवास बनाकर हैंडओवर करने का लक्ष्य शासन ने तय कर दिया है। लोक निर्माण विभाग ने 11 महीने में ही आवास पूर्ण करने के लिए रणनीति तैयार कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना आवास महिला पुरुष
दन्नाहार 32 08 24
बरनाहल 32 08 24
बिछवां 32 08 24
कुर्रा 32 08 24
एलाऊ 32 08 24
किशनी 16 04 12
कुरावली 16 04 12
वर्जन-
सात थानों में 192 आवास बनाने के लिए अनुमति मिली है। आवास बनाने के लिए टेंडर जारी किए गए हैं। ठेकेदार को तय समय सीमा में मानक के अनुसार काम पूरा करना होगा। आवास बनते ही उनको हैंड ओवर कर दिया जाएगा।
परवेज अहमद खान, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed