{"_id":"62fccd3c1849e102eb0162a5","slug":"police-arrested-wife-and-her-lover-in-connection-with-the-murder-of-farmer-in-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad: पति को जहरीली शराब पिलाई, फिर गला दबाकर कर दी हत्या, पत्नी की खौफनाक साजिश से इस तरह उठा पर्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad: पति को जहरीली शराब पिलाई, फिर गला दबाकर कर दी हत्या, पत्नी की खौफनाक साजिश से इस तरह उठा पर्दा
Wed, 17 Aug 2022 04:43 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 17 Aug 2022 04:43 PM IST
सार
महिला ने प्रेमी की मदद से पति की हत्या करने की साजिश रची थी। पहले शराब में जहर मिलाकर पति को पिला दी, उसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
murder demo pic
विस्तार
फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज में किसान की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्या के मामले में किसान की पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस के अनुसार किसान की पत्नी ने अपने प्रेमी की मदद से पति की गला दबाकर हत्या की थी।
विज्ञापन
थाना सिरसागंज क्षेत्रांर्गत गांव असवाई में गत दिवस रात को किसान अर्जुन सिंह की सोते वक्त संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। संदेह के चलते पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गला दबाना दर्शाया गया। अर्जुन के बेटे प्रवीन ने पिता की हत्या का शक जाहिर किया था। बेटे प्रवीन की तहरीर पर पुलिस ने गहनता से छानबीन की, तो पूरे मामला पर पड़े रहस्य से पर्दा हट गया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक अर्जुन की हत्या उसकी पत्नी बेबी ने ही अपने प्रेमी रामदास सिंह उर्फ भगत निवासी सफारी थाना वैधपुरा जिला इटावा के साथ मिल कर की थी। कलह के चलते ही बेबी ने प्रेमी रामदास की मदद से अर्जुन सिंह को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। घटना वाली रात को बेबी के बुलावे पर उसके घर पहुंचे रामदास ने रात को ही अर्जुन सिंह को शराब पिलाने की कोशिश की। जहर पिलाने की जबरदस्ती करते समय दोनों आरोपियों को चोटें भी आईं। अर्जुन के गले में शराब जाते ही वह बेसुध हो गया। इसके बाद बेबी व उसके प्रेमी रामदास ने गला दबाकर अर्जुन की हत्या कर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक साड़ी, एक अंगोछा और रक्त रंजित पेटीकोट बरामद किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने घटना का खुलासा करने वाली टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
अभियुक्तों के हाथ में चोटों ने खोला राज
पुलिस की मानें तो मृतक की पत्नी बेबी और उसके प्रेमी रामदास भगत ने पहले अर्जुन सिंह को जहर मिली शराब पिलाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन जब सफलता नहीं मिली तो दोनों ने अर्जुन सिंह के साथ हाथपाई शुरू कर दी। बचाव के लिए अर्जुन सिंह ने काफी जद्दोजहद की। इसी दौरान बेबी और उसके प्रेमी रामदास भगत के हाथ में चोट लग गई। पुलिस द्वारा छानबीन के दौरान जब बेबी से चोट का कारण पूछा तो वह सकपका गई।