{"_id":"63997c1ba39a2c682b497352","slug":"police-arrested-wanted-crook-in-encounter-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: मुठभेड़ में पांच हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, चांदी लूट समेत तीन मामलों में था वांछित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: मुठभेड़ में पांच हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, चांदी लूट समेत तीन मामलों में था वांछित
Wed, 14 Dec 2022 01:03 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 14 Dec 2022 01:03 PM IST
सार
चांदी डकैती के मामले में वांछित बदमाश जयपाल उर्फ जेपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन
गोली लगने से घायल हुआ बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के सिकंदरा में तीन साल पहले हुई चांदी लूट के बाद से फरार बदमाश जयपाल उर्फ जेपी को पुलिस ने बुधवार सुबह मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। दाएं पैर में गोली लगने से घायल जेपी को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इससे पहले उसके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई हो चुकी है। पुलिस ने इस पर 5000 रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।
विज्ञापन
पुलिस उपायुक्त नगर जोन विकास कुमार ने बताया कि पुलिस को सुनारी चौराहे पर बदमाश के खड़े होने की सूचना मिली। सिकंदरा पुलिस और स्वाट टीम ने घेराबंदी कर बदमाश को रोकने का प्रयास किया। उसने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दाएं पैर में गोली लग गई। इसके बाद घायल बदमाश को सुनारी गांव के पास दबोच लिया गया। उसकी पहचान कागारौल के गांव बेरी चाहर निवासी जयपाल उर्फ जेपी के रूप में हुई। उसके कब्जे से एक तमंचा, एक कारतूस, एक खोखा कारतूस और बिना नंबर की प्लेटिना बाइक बरामद की गई।
विज्ञापन
सिकंदरा थाना क्षेत्र में 2019 में आरोपियों ने चांदी लूट की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने लूट करने के अन्य आरोपियों को जेल भेज दिया था। पूछताछ में जयपाल उर्फ जेपी के भी लूट में शामिल होने का पता चला था। ये घटना के बाद से फरार था। पुलिस ने इस पर इनाम घोषित किया था। इसके खिलाफ चांदी लूट समेत तीन मुकदमे दर्ज थे।
विज्ञापन