फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police arrested two accused revealing two murders in Kasganj

कासगंज: होमगार्ड की हत्या के साथ खुला लापता युवक की मौत का राज, दोनों वारदात की वजह एक

Thu, 12 May 2022 08:13 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 12 May 2022 08:13 PM IST
सार

कासगंज में पुलिस ने दो हत्याओं का चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने होमगार्ड की हत्या का खुलासा करने के साथ लापता युवक के राज का भी पर्दाफाश कर दिया। युवक की भी हत्या हो चुकी है। दोनों वारदात की वजह एक ही है। 

विज्ञापन
police arrested two accused revealing two murders in Kasganj
हत्या के आरोपी को ले जाता पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज में होमगार्ड की हत्या का खुलासा पुलिस के लिए चुनौती बना था, लेकिन पुलिस को जब इस मामले के खुलासे की राह मिली तो भौचक्की रह गई। क्योंकि होमगार्ड की हत्या के पीछे एक लापता युवक की हत्या का राज भी छिपा था। पहले दोस्त की बेटी से अवैध संबंधों के चलते होमगार्ड ने दोस्त के साथ मिलकर युवक की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी और शव काली नदी में डाल दिया। इसके बाद पत्नी से होमगार्ड के अवैध संबंध होने और युवक की हत्या का राजदार होने के कारण दोस्त ने पत्नी के साथ मिलकर होमगार्ड की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी दंपती को गिरफ्तार करके जेल भेजा है।

विज्ञापन


एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने बताया कि युवक चांद मियां पुत्र रहीस अहमद पिछले वर्ष चार जुलाई को अपने घर से लापता हुआ था। वह घर से ढिलावली जाने की कहकर गया था। उसकी गुमशुदगी 14 जुलाई को दर्ज हुई। पुलिस युवक के लापता होने की जांच कर रही थी। तभी पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां मिलीं। जिन पर पुलिस ने काम शुरू किया। एसपी ने बताया कि सूचना के आधार पर हत्या के शिकार हुए होमगार्ड बुधसेन के दोस्त मदन लाल उर्फ पुत्तू लाल को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की। 

विज्ञापन

होमगार्ड ने ब्लैकमेल कर आरोपी की पत्नी से बनाए थे संबंध 

पुलिस पूछताछ में मदनलाल ने बताया कि युवक चांद मियां (20) पुत्र रहीस अहमद निवासी मोहल्ला मोहन की हत्या चार जुलाई को कालीनदी के किनारे शराब पिलाकर व सिर पर पत्थर से प्रहार करके कर दी और शव नदी में फेंक दिया। इस हत्या को होमगार्ड बुधसेन के साथ मिलकर अंजाम दिया गया। बताया गया कि इस घटना के बाद से होमगार्ड बुधसेन दोस्त मदनलाल को ब्लैकमेल करता रहा और उसकी पत्नी से अवैध संबंध बना लिए। जब भी मदनलाल मना करता तो होमगार्ड चांद मियां की हत्या की जानकारी अन्य लोगों को बताने की धमकी देता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मदनलाल होमगार्ड बुधसेन की धमकियों और पत्नी से अवैध संबंधों को लेकर परेशान था। उसने होमगार्ड को ठिकाने लगाने की योजना बना ली। मदनलाल ने पिछले वर्ष दो सितंबर को पत्नी के साथ मिलकर होमगार्ड बुधसेन की गोली मारकर हत्या कर दी। एसपी ने बताया कि सीओ सिटी दीपकुमार पंत, सदर कोतवाली इंस्पेक्टर धीरेंद्र मोहन एवं इंस्पेक्टर सोरोंजी रमेश भारद्वाज की टीम ने इस पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed