{"_id":"659b68b18188b09d7000d0e5","slug":"police-arrested-two-accused-of-shooting-bjp-leader-sons-in-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: प्रापर्टी डीलिंग का करते काम, दबदबा बनाने के लिए भाजपा नेता के बेटों को मारी थी गोली; दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: प्रापर्टी डीलिंग का करते काम, दबदबा बनाने के लिए भाजपा नेता के बेटों को मारी थी गोली; दो गिरफ्तार
Mon, 08 Jan 2024 08:45 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 08 Jan 2024 08:45 AM IST
सार
आगरा में के रहने वाले दो आरोपी प्रापर्टी डीलिंग का काम करते हैं। उन्होंने दबदबा बनाने के लिए भाजपा नेता के बेटों को गोली मारी थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
गोली मारी। (सांकेतिक)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताजनगरी आगरा के करकुंज चौराहे पर भाजपा नेता के दो बेटों पर ताबड़तोड़ फायरिंग दबंगई में की गई थी। पुलिस ने रविवार को दो हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में हमलावरों ने बताया कि इलाके में दबंगई और दहशत फैलाने के इरादे से गोलियां चलाई थीं।
विज्ञापन
आवास विकास कॉलोनी सेक्टर 11 निवासी भाजपा नेता यशपाल चौधरी के दोनों पुत्र सचिन और प्रवीन चौधरी एक जनवरी की रात को कार से घर लौट रहे थे। करकुंज चौराहे पर उनकी कार को आवास विकास काॅलोनी सेक्टर 4 निवासी रंजीत सिंह चौहान और महर्षिपुरम, सिकंदरा निवासी सोनू उर्फ सुकेश शर्मा ने अपने साथियों के साथ घेर लिया।
विज्ञापन
दोनों भाइयों पर गोलियां चलाईं। इससे दोनों भाई घायल हो गए थे। प्रभारी निरीक्षक सिकंदरा नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपियों ने बताया कि वह जमीन की खरीद फरोख्त करते हैं। यशपाल चौधरी का भी प्रापर्टी डीलिंग का काम है। वह अपना दबदबा बनाना चाहते थे। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेजा।
विज्ञापन