{"_id":"6145f48746af0917c94bc2b2","slug":"police-arrested-three-vehicle-thieves-in-encounter-in-kasganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासगंज में मुठभेड़: पुलिस ने तीन शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार, चार बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज में मुठभेड़: पुलिस ने तीन शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार, चार बाइक बरामद
Sat, 18 Sep 2021 07:48 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, कासगंज
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 18 Sep 2021 07:48 PM IST
सार
मुठभेड़ में गिरफ्तार चोरों की निशानदेही पर चार बाइकें व एक कटी बाइक को पुलिस ने बरामद किया है। सभी आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
तीन वाहन चोर गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज जिले में ढोलना थाना पुलिस ने शुक्रवार रात को कासगंज-अलीगढ़ मार्ग पर बिलराम ईदगाह के समीप मुठभेड़ के दौरान तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चोरों के पास से तीन तमंचे व कारतूस बरामद हुए हैं। पूछताछ के बाद चोरों की निशानदेही पर चार बाइकें व एक कटी बाइक को पुलिस ने बरामद किया है। सभी आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने बताया कि वाहन चोर गिरोह की सक्रियता के बारे में पुलिस को मुखबिर के माध्यम से जानकारी मिली। इस जानकारी पर थाना ढोलना पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के सदस्यों की घेराबंदी की। पुलिस को देख बदमाशों ने फायर किए, लेकिन बचाव करते हुए पुलिस ने तीनों शातिरों को दबोच लिया।
विज्ञापन
आरोपी शैलेन्द्र निवासी निहालपुर थाना मारहरा जनपद एटा, दीपक एवं अंकित निवासी मौहल्ला मण्डी कस्बा बिलराम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की तो वाहन चोरी के मामले प्रकाश में आए। आरोपियों ने एक बाइक गोसपुर भूपालगढ़ी के यत्येंद्र की 13 सितंबर को चुराई थी।
विज्ञापन
यह बाइक भी बरामद हुई है। इसका मामला पहले से ही थाना ढोलना में दर्ज है। अन्य बाइकें अलग अलग स्थानों से चोरी की गई हैं। जिसके संबंध में पुलिस जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।