फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police arrested three miscreants in Mainpuri

मैनपुरी: पुलिस ने मुठभेड़ में तीन शातिरों को किया गिरफ्तार, एटीएम कार्ड बदल कर करते थे धोखाधड़ी

Sat, 29 Jan 2022 06:26 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 29 Jan 2022 06:26 PM IST
सार

पकड़े गए आरोपी एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के खातों से रुपये निकाल लेते थे। गैंग का सरगना बुलंदशहर का रहने वाला है। आरोपियों ने दूसरे राज्यों में भी इस तरह की वारदात को अंजाम दिया है। 

विज्ञापन
Police arrested three miscreants in Mainpuri
पकड़े गए तीनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी जिले में स्वाट और साइबर सेल की टीम ने शनिवार को मुठभेड़ के दौरान तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाश कई वर्षों से लोगों का एटीएम कार्ड बदल कर उनके खाते से रुपये निकालते आ रहे थे। इनसे कई एटीएम कार्ड, 75 हजार नगद, तमंचा, चाकू, बाइक बरामद हुए हैं।

विज्ञापन

शनिवार को एसपी अशोक कुमार राय ने प्रेसवार्ता में बताया कि आए दिन एटीएम कार्ड बदल कर खाते से रुपये निकाले जाने की घटनाएं सामने आ रही थीं। इस पर उन्होंने साइबर सेल प्रभारी विक्रम सिंह को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। 
विज्ञापन

शनिवार को सूचना पर स्वाट/साइबर सेल की टीम ने थाना कुरावली पुलिस के साथ गैलानाथ पुल के पास मौजूद तीन शातिरों की घेराबंदी की। उन्हें जब पकड़ने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। बचाव करते हुए स्वाट और साइबर सेल की टीम ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुलंदशहर का रहने वाला है सरगना 
एसपी ने बताया कि पकड़ा गया शातिर वसीम निवासी चिरचिटा थाना सलेमपुर जनपद बुलंदशहर गैंग का सरगना है। वह गैंग के अन्य साथी अकरम और इंता निवासी नूरपुर, टप्पल अलीगढ़ के साथ वारदात को अंजाम देता था। यह लोग एटीएम पर आने वाले लोगों को अपना शिकार बनाते थे। उनका एटीएम कार्ड बदल कर खाते से रुपये निकाल लेते थे। 

साइबर सेल की टीम के एक्सपर्ट विजय सिंह, सरयू कुमार, महीपाल, गौरव, मनोज कुमार ने शातिरों को ट्रैस किया। इसके बाद स्वाट टीम और कुरावली पुलिस के साथ इन्हें पकड़ा जा सका। एसपी ने बताया कि शातिरों के कब्जे से 59 एटीएम कार्ड, 75 हजार रुपये की नकदी, एक तमंचा-कारतूस, एक बाइक और दो छुरे बरामद हुए हैं। कुरावली पुलिस द्वारा आरोपियों को जेल भेजा गया है। 

दूसरे राज्यों में अंजाम दी हैं वारदात
एसपी ने बताया कि पकड़े गए शातिर अपराधी गैर राज्यों में भी वारदात अंजाम देते थे। मध्य प्रदेश, राजस्थान के अलावा कई अन्य राज्य में घटनाएं की हैं। इन लोगों ने मैनपुरी, एटा, अलीगढ, गाजियाबाद, नोएडा, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, भरतपुर, आगरा, अलीगढ़ आदि स्थानों पर वारदात करना भी कबूल किया है। 

14 दिसंबर 2021 को कुरावली के मकबूलपुर निवासी गुंजन का एटीएम बदल कर इन लोगों ने ही रुपया निकाला था। कस्बा के किशनपुर गांव निवासी ज्योतिका के खाते से भी रुपया निकाला था। दोनों ही मामले दर्ज किए गए थे। कई अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां मिलीं हैं। जिन पर टीम काम कर रही है।

क्रिकेट मैच पर भी लगाते थे सट्टा 
सीओ साइबर चंद्रकेश सिंह ने कि पकड़े गए शातिर अपराधी क्रिकेट खेलने और उस पर सट्टा लगाने के काफी शौक रखते हैं। गैंग लीडर वसीम बुलंदशहर का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है, वह जिला बदर भी चल रहा है। इसके अलावा अकरम और इंता अलीगढ़ के वांछित अपराधी हैं। इससे पूर्व भी कई बार धोखाधड़ी के मामलों में जेल जा चुके हैं। वसीम पर करीब 11, अकरम पर आठ और इंता पर चार आपराधिक मामले दर्ज हैं।

चल-अचल संपत्ति की जाएगी जब्त
एएसपी मधुवन कुमार ने बताया कि अपराधियों ने धोखाधड़ी से काफी संपत्ति अर्जित की है। चल अचल संपत्ति के बारे में जानकारी की जा रही है। सभी के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की जा रही है। संपति को कुर्क कराने की कार्रवाई भी की जाएगी। स्वाट/साइबर टीम को कार्रवाई पर 15 हजार रुपये का इनाम भी दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed