फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police arrested three criminals during encounter who were absconding in robbery case In Agra

Agra: पुलिस से मुठभेड़ में गोली लगने से एक बदमाश घायल, दो अन्य साथी भी धरे गए; लूट के मामले में थे फरार

Sat, 23 Dec 2023 11:02 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 23 Dec 2023 11:02 AM IST
सार

आगरा में पुलिस से मुठभेड़ में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। इस दौरान दो अन्य साथी भी धरे गए। यह लूट के मामले में फरार थे। 

विज्ञापन
police arrested three criminals during encounter who were absconding in robbery case In Agra
Agra: पुलिस से मुठभेड़ में गोली लगने से एक बदमाश घायल, दो अन्य साथी भी धरे गए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार की तड़के पुलिस व बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। इस दौरान गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने घायल सहित तीन को गिरफ्तार किया है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। पकड़े गए बदमाश लूट के मामले में फरार चल रहे थे। मुठभेड़ मलपुरा थाना क्षेत्र में हुई। 

विज्ञापन


थाना पुलिस को सूचना मिली कि लूट के मामले में फरार चल रहे आरोपी पथौली नहर से मलपुरा की तरफ आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने नगला बसुआ के पास चेकिंग शुरू किया। इसी बीच दो मोटरसाइकिल पर छह लोग आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर भागने लगे। रोकने पर पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। 

विज्ञापन

तीन आरोपी भाग गए

पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। इस मौके पर पुलिस ने घायल सहित उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि तीन बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गए। घायल बदमाश की पहचान सिरौली निवासी निजाम के रूप में हुई। इसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य दो की पहचान धनौली निवासी रोहित और लाखन के रूप में हुई।  

विज्ञापन
विज्ञापन

लूट के मामले में थे फरार

इनके कब्जे से दो तमंचा, तीन कारतूस, एक कारतूस खोखा, एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पकड़े गए बदमाश मिर्जापुर में फाइनेंस कर्मी से 25 हजार रुपये की लूट, करीब एक महीने पहले नगला बसुआ से 73 हजार की लूट में आरोपी हैं। मुठभेड़ के दौरान डीसीपी सोनम कुमार, पूनम सिरोही एसीपी अछनेरा, थाना प्रभारी ईश्वर सिंह तोमर, एसओजी प्रभारी मदन कुमार सहित पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टीम मौजूद रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed