फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police arrested the rape accused and sent him to jail

Agra News: दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Sat, 08 Jun 2024 05:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 08 Jun 2024 05:02 PM IST
विज्ञापन
Police arrested the rape accused and sent him to jail
करहल। एक महिला की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज की गई। न्यायालय में बयान के बाद पुलिस ने दुष्कर्म की धारा बढ़ाई। शनिवार को दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद थाना कुर्रा पुलिस ने जेल भेजा है।
विज्ञापन

थाना कुर्रा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला ने छह जून को आरोपी अमन के खिलाफ मारपीट व छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज कराया था। शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया और न्यायालय में बयान दर्ज कराए। महिला ने अपने बयान में आरोपी पर दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया। बयान के आधार पर पुलिस ने छेड़छाड़ के मामले में दुष्कर्म की धारा में तरमीम कर दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि शनिवार को सूचना मिली कि दुष्कर्म के मामले में वांछित अमन अपने घर पर मौजूद है। इस सूचना पर थानाध्यक्ष ने टीम के साथ बताए गए स्थान पर दबिश दी। घर के बाहर मौजूद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थाने लाकर आरोपी से पूछताछ की गई। इसके बाद चालान करने के बाद न्यायालय में पेश किया। वहां से आरोपी को जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed