{"_id":"66264b5fb372d781090ab878","slug":"police-arrested-the-murderer-husband-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-116315-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: हत्यारोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: हत्यारोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Mon, 22 Apr 2024 05:04 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 22 Apr 2024 05:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्यारोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
- गांव अंडाहार में विवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव अंडाहार में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। विवाहिता की मौत के बाद मायके पक्ष की ओर से पति व अन्य परिजन की ओर से दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस अब मामले में शेष आरोपियों की तलाश कर रही है।
जनपद एटा के गांव लोथरा मरैला निवासी शिवदत्त की पुत्री ममता की ससुराल थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव अंडाहार में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। इसकी सूचना मिलने के बाद रविवार को मायके पक्ष के लोग गांव अंडाहार पहुंचे तो घर से सभी ससुरालीजन भाग चुके थे। परिजन की मांग पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। वहीं पति सोनू शाक्य व अन्य परिजन के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। मामला दर्ज करने के बाद सोमवार को पुलिस ने दहेज हत्या में वांछित महिला के पति सोनू शाक्य को गिरफ्तार कर लिया। थाने लाकर पूछताछ करने के बाद आरोप को चालान करने के बाद जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह ने बताया कि दहेज हत्या के मामले में नामजद शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।