{"_id":"6177169d0d9a62615e653c5b","slug":"police-arrested-the-accused-of-robbery-agra-news-agr5126503193","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने लूट के आरोपी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने लूट के आरोपी को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैंया। खेरागढ़ मार्ग पर अयेला मोड़ के पास रविवार की रात पुलिस ने चेकिंग के दौरान लूट के आरोपी नरेंद्र को गिरफ्तार किया है। उसके पास लूटा गया सामान भी बरामद किया गया है। पूछताछ में उसने दो वारदात में संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक रविवार की रात अयेला मोड़ के पास चेकिंग की जा रही थी। तभी अयेला की ओर से युवक आता दिखा। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगा। घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से स्पीकर, डाटा केबल, कार्ड रीडर और 160 रुपये मिले। पूछताछ में उसने अपना नाम नरेंद्र निवासी अयेला बताया।
एसओ अरविंद निर्वाल ने बताया कि आरोपी ने दो सितंबर को महुआखेड़ा रोड पर साथी बदमाश जितेंद्र, धीरज और आशीष के साथ स्कूटी सवार से यह सामान लूटने की बात कुबूल की है। इसके अलावा 14 अक्तूबर को माता मंदिर, खेरागढ़ मार्ग के पास आशीष, दुर्गेश और जितेेंद्र के साथ बाइक सवार से 840 रुपये व मोबाइल फोन छीना था।