{"_id":"61d3469333b57a3b76252966","slug":"police-arrested-the-accused-of-murder-in-the-encounter-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में मुठभेड़: युवक की हत्या का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में मुठभेड़: युवक की हत्या का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
Tue, 04 Jan 2022 12:25 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 04 Jan 2022 12:25 AM IST
सार
मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाश का नाम खचेरा है। उसके खिलाफ आधा दर्जन से अधिक गंभीर धाराओं से संबंधित अभियोग पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
जमीन पर पड़ा घायल बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एत्माद्दौला के राकेश नगर में रविवार रात को की गई युवक धर्मवीर की हत्या के एक आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसका एक साथी फरार हो गया। मामले में परिजनों ने तीन लोगों को नामजद किया था। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। सोमवार रात को कालिंदी विहार में हुई मुठभेड़ में पकड़े गए आरोपी खचेरा के पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन
राकेश नगर में रविवार रात को धर्मवीर (32) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। मामले में मृतक के भाई भूपेंद्र ने मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें खचेरा उर्फ देवीचरण, उसका भांजा रंजीत और महेंद्र को नामजद किया था। उसका कहना था कि आरोपियों से पूर्व में धर्मवीर का विवाद हुआ था।
विज्ञापन
पुलिस को पड़ताल में पता चला कि रात में अंडे की दुकान पर आरोपी खड़े थे। उनका दुकानदार से विवाद हो गया। उन्होंने चाकूसे हमला कर दिया। तभी धर्मवीर भी आ गया। उसने उन्हें रोका। इस पर आरोपी उसे मारपीट के बाद गली में खींचकर ले गए। चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी भाग गए।
विज्ञापन
एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी थी। सोमवार रात को मुखबिर से सूचना मिली कि मुकदमे में वांछित आरोपी बाइक से कालिंदी विहार में आने वाले हैं। पुलिस ने घेराबंदी की। बाइक पर दो आरोपी नजर आए। उन्हें रोकने का प्रयास किया। वह पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने फायरिंग भी कर दी। पुलिस ने जवाब में गोली चलाईं। इसमें एक आरोपी को गोली लग गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं उसका साथी भाग निकला। पकड़ा गया आरोपी खचेरा है। वह मुख्य आरोपी है। उसके पास से बाइक, तमंचा, खोखा और कारतूस बरामद किया गया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
दोनों के खिलाफ दर्ज हैं मुकदमे
पुलिस ने बताया कि महेंद्र के खिलाफ आठ मुकदमों की जानकारी मिली है जबकि धर्मवीर के खिलाफ चार मुकदमे पूर्व में दर्ज हो चुके हैं। इनमें मारपीट और हत्या के प्रयास के हैं।
दरोगा को छत से फेंकने में नामजद है एक आरोपी
थाना एत्माद्दौला के तत्कालीन दरोगा नफीस 17 फरवरी, 2020 को वांछितों की गिरफ्तारी को राकेश नगर में गए थे। आरोपियों ने दरोगा को छत से फेंक दिया था। इस मामले में रंजीत नामजद हुआ था। इसके बाद भी पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी। रंजीत मोहल्ले में दबंगई करता है। इस कारण उसके खिलाफ मोहल्ले के लोग भी मुंह खोलने के लिए तैयार नहीं थे।