फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police arrested six miscreants before loot in agra

आगरा: 25 लाख की लूट से पहले छह बदमाश गिरफ्तार, पुलिस की सतर्कता से बची बड़ी वारदात

Thu, 03 Mar 2022 07:35 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 03 Mar 2022 07:35 PM IST
सार

पकड़े सभी बदमाश आपस में रिश्तेदार हैं। वारदात के लिए आरोपियों ने रेकी कर रखी थी। पुलिस को इसकी भनक लग गई। पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाश को दबोच लिया। 

विज्ञापन
police arrested six miscreants before loot in agra
लूट से पहले पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

न्यू आगरा थाना की पुरुषोत्तम बाग कॉलोनी में छह बदमाश 25 लाख रुपये की लूट से पहले गिरफ्तार कर लिए गए। दो बदमाश न्यू आगरा, दो पिनाहट और दो औरेया के रहने वाले थे। वारदात के लिए आरोपियों ने रेकी कर रखी थी। मगर, पुलिस को भनक लग गई। पुलिस की सतर्कता से बड़ी वारदात होने से बच गई। 

विज्ञापन


सीओ हरीपर्वत एएसपी सत्य नारायण ने बताया कि बुधवार रात को खंदारी चौराहे पर चेकिंग की जा रही थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि छह लुटेरे बड़ी वारदात की फिराक में लायर्स कॉलोनी पार्क में इकट्ठा हुए हैं। 
विज्ञापन


पुलिस ने घेराबंदी करके अमित, पूरन, पप्पू, सुखदेव, रमेश और साहब सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। इसके लिए पहले रेकी करते हैं। इसके बाद चोरी करते हैं। अब उन्होंने लूट की योजना बनाई थी। इसके लिए इकट्ठा हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलोनी के गेट पर परिचित से लूट की थी योजना

थानाध्यक्ष अरविंद कुमार निर्वाल के मुताबिक, आरोपी अमित के घर के पास पुरुषोत्तम बाग कॉलोनी में एक परिचित रहते हैं। उन्हें अपनी जमीन बेचकर रकम मिली है। यह रकम बैंक में जमा है। हाल ही में वो रकम निकालकर घर लाने के लिए किसी से बात कर रहे थे। 

यह बात अमित ने सुन ली। इस पर उसने परिचित को लूटने की योजना बनाई। वह बुधवार रात को कॉलोनी के गेट पर ही लूट करते। इसके लिए अमित ने अपने साथियों को बुला लिया था। मगर, पुलिस को पता चल गया। उनको पकड़ लिया गया।

भाई और रिश्तेदार शामिल

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी पप्पू और साहब सिंह भाई हैं। साहब सिंह की बेटी की ससुराल न्यू आगरा क्षेत्र में है। वह अक्सर बेटी से मिलने आते-जाते रहते हैं। उसका संपर्क अमित से हो गया था। सुखदेव और रमेश भी आपस में रिश्तेदार हैं।

इन घटनाओं का खुलासा माल बरामदगी कम

  • 23 दिसंबर 2021 को प्रगति पुरम में मकान का ताला तोड़कर चोरी। माल बरामद नहीं।
  • तीन फरवरी को नगला हवेली में मकान का ताला तोड़कर चोरी।
  • सात फरवरी को नगला पदी में काली माता के मंदिर के पास मकान में चोरी।
  • 24 फरवरी को टैगोर नगर में एक महिला से चेन लूट ली थी। चेन को फिरोजाबाद में बेचा था। इसके 11 हजार रुपये बरामद।
  • आरोपियों ने एत्माद्दौला क्षेत्र के नगला रामबल और कालिदी विहार स्थित घर में भी चोरी की।
  • जनवरी में शमसाबाद में गैंग सोलर प्लेट, सबमर्सिबल पंप की मोटर, दो स्टार्टर चोरी कर चुका है। एक स्टार्टमर मिला। बाकी कबाड़ी को बेचे।

इनकी गिरफ्तारी और बरामदगी हुई

पुलिस ने न्यू आगरा के दीप विहार निवासी अमित उर्फ धर्मा उर्फ राजीव, सूर्या एन्क्लेव निवासी पूरन, पिनाहट निवासी पप्पू, साहब सिंह, औरेया निवासी सुखदेव और रमेश हैं। 

उनसे एक अवैध असलाह, दो बाइक, 2.200 किलोग्राम सफेद धातु, 11 लक्ष्मी-गणेश की चांदी की मूर्ति, पायल, हार, चेन सहित 46 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। आरोपी अमित और सुखदेव पर 14-14, पूरन, पप्पू, रमेश और साहब सिंह पर दस-दस मुकदमे दर्ज हैं। इनमें चोरी के सबसे ज्यादा हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed