{"_id":"6535d8f7206f5fa2550871d5","slug":"police-arrested-robber-during-an-encounter-in-agra-he-injured-by-bullet-in-his-leg-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: मुठभेड़ में लुटेरा गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; पालीवाल पार्क में व्यापारी से की थी लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: मुठभेड़ में लुटेरा गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; पालीवाल पार्क में व्यापारी से की थी लूट
Mon, 23 Oct 2023 07:53 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 23 Oct 2023 07:53 AM IST
सार
आगरा में पुलिस ने मुठभेड़ में शातिर लुटेरे को गिरफ्तारॉ किया है। उसके पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पालीवाल पार्क में व्यापारी से लूट की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
crime demo, Arrested demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
ताजनगरी आगरा के पालीवाल पार्क में व्यापारी से चेन लूटने के आरोपी एक बदमाश को पुलिस ने रविवार रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पैर में गोली लगने से घायल भी हुआ है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
16 अक्तूबर को पालीवाल पार्क में सुबह वारदात हुई थी। मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यापारी से बाइकर्स गैंग चेन लूट कर फरार हो गया था। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से सुराग मिले थे। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि रविवार रात को मुखबिर की सूचना पर पालीवाल पार्क में घेराबंदी की गई। पुलिस के घेरने पर बदमाश ने फायरिंग की।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- UP: दो बच्चों की मां को हलवाई से हुआ इश्क, परवान चढ़ा प्रेम तो उठाया ऐसा कदम..., शर्मसार हो गए परिवार के लोग
विज्ञापन
पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए थाना बाह स्थित बिजौली गांव के रहने वाले हरभजन को गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। इससे पीली धातु की सिल्ली, चोरी का मोबाइल, पर्स, 800 रुपये, अन्य कागजात, एक चोरी की बाइक, एक तमंचा बरामद कर लिया।