फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police arrested prize crook in encounter, shot in leg, two absconding

Agra News: इनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा, पैर में लगी गोली, दो फरार

Tue, 25 Apr 2023 12:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 25 Apr 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Police arrested prize crook in encounter, shot in leg, two absconding
कासगंज। गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के राम छितौनी की पुलिया के पास रविवार की देर रात मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी है। बदमाश पर मैनपुरी जनपद के थाना एलाऊ से बीस हजार रुपये का इनाम घोषित था। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने जिला चिकित्सालय में घायल बदमाश का उपचार कराने के बाद उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि गंजडुंडवारा के कोतवाली निरीक्षक हरिभान सिंह राठौर को रविवार की देर रात्रि सूचना मिली कि अनुज निवासी ग्राम बाउरी पटियाली अपने दो अन्य साथियों के साथ किसी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से पचपोखरा की तरफ से राम छितौनी की तरफ बाइक से जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने राम छितौनी की पुलिया के पास चेकिंग शुरु कर दी। इस दौरान एक मोटरसाइकिल की लाइट दिखाई दी। पुलिस टीम ने उसे रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी । जवाबी फायरिंग में गोली अनुज नामक बदमाश के दाहिने पैर में लग गई। जबकि अन्य उसके दो साथी बदमाश मौके से भाग गए। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उपचार के बाद उसे सोमवार को जेल भेजे जाने की कार्रवाई की गई। फरार बदमाशों की पहचान आलोक एवं रजनीश निवासी नगला छवि थाना पटियाली के रूप में हुई है। गिरफ्तार बदमाश जनपद मैनपुरी के थाना एलाऊ 2022 से चोरी करने के मामले में वांछित चल रहा था। उसके ऊपर मैनपुरी पुलिस ने 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। मुठभेड़ की सूचना पर रात्रि के समय एएसपी जितेंद्र दुबे, सीओ दीप कुमार पंत भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

गिरफ्तार इनामी बदमाश के खिलाफ एनसीआर के थाना कासना, थाना नॉलेजपार में मामले दर्ज हैं। वहीं थाना एलाऊ, गंजडुंडवारा में भी मामले दर्ज हैं। मैनपुरी जनपद के थाना एलाऊ से 20 हजार रुपये का इनाम घोषित है। रविवार की देर रात्रि पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से चोरी की बाइक एवं तमंचा बरामद किया गया है। उसे जेल भेजे जाने की कार्रवाई की गई है। सौरभ दीक्षित, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed