फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police Arrested Miscreants In The Encounter In Mathura

Mathura: गोवर्धन पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली

Sat, 23 Jul 2022 12:29 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 23 Jul 2022 12:29 PM IST
सार

पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात ट्रैक्टर चोर मनसो उर्फ मनसुखा घायल हो गया, जिसे उपचार के  लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं उसका एक साथी फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।  

विज्ञापन
Police Arrested Miscreants In The Encounter In Mathura
पुलिस मुठभेड़ में घायल मनसो उर्फ मनसुखा को पकड़ कर ले जाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में थाना गोवर्धन पुलिस की शुक्रवार की देर रात महमदपुर बाईपास के पास अंतरराज्यीय वाहन चोर से मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में वाहन चोर बायीं टांग में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी भागने में सफल रहा। जिला अस्पताल में इलाज कराने के बाद शाम को जेल भेज दिया। कब्जे से हथियार और चोरी की बुलट बाइक बरामद की गई है।
विज्ञापन


गोवर्धन पुलिस को सूचना मिली कि अंतरराज्यीय वाहन चोर साथी के संग वारदात को अंजाम देने के लिए आ रहा है। एसएचओ नितिन कसाना ने सर्विलांस प्रभारी सोनू कुमार, एसओजी और स्वाट टीम को लेकर अंतरराज्यीय वाहन चोरों की घेराबंदी की। महमदपुर बाईपास पर वाहन चोरों से मुठभेड़ में एक चोर पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरा भाग खड़ा हुआ। 
विज्ञापन


एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि पकड़ा गया मंसो उर्फ मनसुख निवासी जाटौली चिकसाना, भरतपुर है। इसके कब्जे से एक तमंचा, कारतूस और बुलट बाइक बरामद की है। एसपी देहात ने बताया कि साल 2015 से वाहन चोरी में सक्रिय इस चोर पर करीब 11 मुकदमे दर्ज हैं। इसने अभी तक ट्रैक्टर, डंपर, बाइक आदि वाहन चोरी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन में 8 बदमाश पकड़े

अभिषेक यादव को एसएसपी का चार्ज संभाले करीब 18 दिन ही हुए हैं। इन 18 दिनों में राजकीय गोवर्धन का मुड़िया मेला सकुशल संपन्न कराने के बाद अब एसएसपी पूरी तरह से एक्शन मोड पर आ गए हैं। तीन दिनों में तीन मुठभेड़ में 8 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे पहुंचाया गया है। इनमें 3 बदमाशों की टांग में गोली लगी है। 

बलदेव पुलिस 17, फरह पुलिस ने 21 और गोवर्धन पुलिस ने 22 जुलाई को मुठभेड़ में शातिर बदमाश पकड़े हैं। एसएसपी ने बताया कि बदमाश जेल में रहेंगे या फिर यह जिला छोड़ जाएंगे। किसी भी कीमत पर उन्हें यहां पर अपराध नहीं करने दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed