{"_id":"5bfbdfadbdec2241cb56a6bd","slug":"police-arrested-minor-boy-for-killing-five-year-old-girl-in-kasganj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पांच साल की मासूम का हत्यारा निकला नाबालिग मामा, सामने आई चौंकाने वाली बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच साल की मासूम का हत्यारा निकला नाबालिग मामा, सामने आई चौंकाने वाली बात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
Updated Mon, 26 Nov 2018 05:27 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज के कस्बा सिढ़पुरा में पांच वर्षीय बच्ची की हत्या उसके नाबालिग मामा ने की थी। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से इसका खुलासा हुआ है। पुलिस और स्वाट टीम ने सोमवार को आरोपी मामा को गिरफ्तार कर लिया है।
22 नवंबर को कस्बे की एक पांच वर्षीय बच्ची लापता हो गई थी। रातभर परिजन उसको तलाश करते रहे। 23 नवंबर दोपहर को मासूम का शव नाले में मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पानी में डूबने एवं फेफड़ों में नाली की कीचड़ का चला जाना बताया गया।
घटना के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ल ने कई टीमें गठित कीं। इन टीमों की निगरानी का जिम्मा एएसपी और सीओ को सौंपा। पुलिस टीम ने मासूम के घर के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें अहम सुराग मिले।

फुटेज में मामा के साथ दिखी मासूम
फुटेज में मासूम बच्ची अपने नाबालिग मामा के साथ नाले की ओर जाते हुए दिखाई दे रही है। पुलिस ने नाबालिग मामा को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने पूरी सच्चाई उगल दी। पूछताछ में जो बातें सामने आईं हैं, वो चौंकाने वाली हैं।
आरोपी अपनी मासूम भांजी से अश्लील हरकत कर रहा था। इस पर मासूम ने अपने पापा से शिकायत करने की बात कही। इस डर से आरोपी किशोर मासूम को बहाने से नाले की ओर ले गया और धक्का देकर गिरा दिया। इससे डूबकर उसकी मौत हो गई।
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ल ने बताया कि बच्ची की हत्या का खुलासा सिढ़पुरा थाना पुलिस और स्वाट टीम ने किया है। आरोपी नाबालिग है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये इनाम पुरस्कृत किया है।
मासूम की हत्या का आरोपी उसके ही घर में रहता था। आरोपी की उम्र भी करीब 15 वर्ष की है। आरोपी मूल रूप से थाना सोरों क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। बताया गया कि मासूम को धक्का देने के बाद उसने मस्जिद के पास नल पर उसने हाथ पैर धोए थे।