फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police arrested man for beating his old mother in agra

मुझे मेरे बेटे से बचाओ: आगरा में 70 साल की बुजुर्ग महिला ने लगाई गुहार, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

Sun, 06 Mar 2022 07:07 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 06 Mar 2022 07:07 PM IST
सार

न्यू आगरा क्षेत्र में 70 साल की बुजुर्ग महिला को उनका शराबी बेटा पीटता था। शुक्रवार रात भी उसने घर में तोड़फोड़ कर दिया। बुजुर्ग मां किसी तरह बचकर भागी और पुलिस से गुहार लगाई। 

विज्ञापन
police arrested man for beating his old mother in agra
बुजुर्ग महिला के घर पहुंचे थानाध्यक्ष न्यू आगरा अरविंद निर्वाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साहब मुझे बचा लो, नहीं तो बेटा जान से मार देगा। उसने घर में सब सामान तहस नहस कर दिया है। हाथ में खिड़की का कांच लेकर घूम रहा है। अगर, कुछ नहीं किया तो जान ले लेगा। आगरा की 70 वर्षीय लक्ष्मी देवी ने पुलिस से यही गुहार लगाई थी। इसके बाद पुलिस उनके घर पहुंची। आरोपी बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन


मामला चार मार्च की रात का है। थानाध्यक्ष न्यू आगरा अरविंद निर्वाल ने बताया कि वो दयालबाग चौकी से थाने की तरफ गाड़ी में आ रहे थे। तभी नगला पदी निवासी लक्ष्मी देवी ने हाथ देकर रोक लिया। फूट-फूटकर रोने लगीं। यह देखकर वह उनसे पूछने लगे। इस पर वो कहने लगी कि पति की मौत हो गई है। मायके में रहती हैं। 

विज्ञापन

मां को पीटता था शराबी बेटा  

वो घरों में काम करके दो वक्त की रोटी जुटा पाती हैं। जो पैसा मिलता है वह बेटा छीन लेता है। शराब पीकर आए दिन पिटाई करता है। जो भी सामान रखा होता है तोड़ देता है। आज भी ऐसा ही किया। वह बमुश्किल बचकर आई हैं। बहू भी उसे छोड़कर जा चुकी है। उसके छह साल के बेटे को वो संभाल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह सुनकर थानाध्यक्ष पैदल ही महिला के घर नगला पदी में गए। उन्होंने पड़ोसियों से पूछताछ की। इसके बाद घर का हाल देखा। घर की खिड़की के कांच टूटे पड़े थे। फ्रिज गिरा पड़ा था। हर कोई वृद्धा के बेटे प्रेम प्रकाश उर्फ कालू की मारपीट की शिकायत कर रहा था। लोगों का कहना था कि वह विरोध करने पर मोहल्ले के लोगों से भी गालीगलौज करता है। 

नशे की हालत में मिला आरोपी

इस पर पुलिस ने लक्ष्मी देवी का मेडिकल कराया। उनकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की। बेटा खंदारी पुल के नीचे नशे की हालत में मिल गया। उसे शनिवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed